Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर करें ये आसान उपाय, करियर-बिजनेस में खूब मिलेगी तरक्की

Updated:
विज्ञापन
Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर करें ये आसान उपाय, करियर-बिजनेस में खूब मिलेगी तरक्की

Somvati Amavasya 2024: चैत्र अमावस्या के दिन स्नान करके चैत्र अमावस्या के दिन देवी-देवताओं और नवग्रहों के साथ अपने पितरों की श्राद्ध, तर्पण और उनके निमित्त दान आदि करना चाहिए.

विज्ञापन

Somvati Amavasya 2024: चैत्र मास की अमावस्या तिथि साल की पहली अमावस्या होगी. चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 08 अप्रैल दिन सोमवार को पड़ रही है, इसलिए उस दिन सोमवती अमावस्या है. चैत्र अमावस्या के दिन देवी-देवताओं और नवग्रहों के साथ अपने पितरों की पूजा यानि श्राद्ध, तर्पण और उनके निमित्त दान आदि करना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के पितर नाराज होते हैं, उनको पितृ दोष लगता है. उनके जीवन में कई प्रकार के संकट आते हैं, इसके साथ ही उनकी तरक्की रुक हो जाती है.

अमावस्या पर पितरों को कैसे खुश करें?

सोमवती अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए सुबह उठकर स्नान करना चाहिए. इसके बाद सुबह पीपल के पेड़ को स्पर्श कर उसकी पूजा अर्चना करें. पितरों को स्मरण करके जल से तर्पण दें. तर्पण में काले तिल, सफेद फूल और कुश का उपयोग करें. तर्पण करने से पितर तृप्त होते हैं और खुश होकर आशीर्वाद देते हैं.

सोमवती अमावस्या के दिन कौन से उपाय करने चाहिए ?

सोमवती अमावस्या के दिन राहु स्त्रोत का पाठ करना चाहिए. सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए. दीपक जलने से राहु का दुष्प्रभाव कम होता है.

सोमवती अमावस्या पर पीपल पेड़ की पूजा क्यों करनी चाहिए

सोमवती अमावस्या के दिन स्नान और दान के बाद पीपल के पेड़ की पूजा करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु, शिव जी और ब्रह्म देव का वास होता है. अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने पर तमाम दुखों का अंत होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

अमावस्या के दिन कौन सा टोटका करना चाहिए?

अमावस्या के दिन घर के ईशानकोण में घी का दीपक जलाएं. दीपक सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक जलता रहे. इस दिन घी के दीपक में केसर और लौंग के 2 दाने डालकर जलाने से माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने और आर्थिक तंगी दूर करने में मदद मिलती है.

पितरों को प्रसन्न करने के उपाय?

सोमवती अमावस्या के दिन आप स्नान-दान करने के बाद अशोक का पौधा लगाएं. पितरों को प्रसन्न करने के लिए सोमवती अमावस्या पर अशोक का पौधा लगाएं. इस दिन पितरों को मोक्ष दिलाने के लिए भगवान विष्णु की पूजा करें और उनके मंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें.

Chaiti Chhath Puja 2024: कब है चैती छठ पूजा? जानें नहाय खाय, पूजा विधि, पूजन सामग्री और सूर्य अर्घ्य का सही समय

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न [email protected] या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

सोमवती अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए सुबह उठकर स्नान करना चाहिए. इसके बाद सुबह पीपल के पेड़ को स्पर्श कर उसकी पूजा अर्चना करें. पितरों को स्मरण करके जल से तर्पण दें. तर्पण में काले तिल, सफेद फूल और कुश का उपयोग करें. तर्पण करने से पितर तृप्त होते हैं और खुश होकर आशीर्वाद देते हैं.