राजस्थान के भिवाड़ी से अगवा दो बच्चों की दिल्ली में हत्या, जंगल में फेंका शव, तीसरा भागने में सफल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Oct 2022 4:21 PM
राजस्थान के भिवाड़ी से 3 नाबालिग भाइयों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई. मामले को लेकर भिवाड़ी पुलिस ने 15 अक्टूबर को आईपीसी की धारा 363 के तहत प्राथमिकी दर्ज की. राजस्थान पुलिस ने उन संदिग्धों को हिरासत में लिया सारा मामला उजागर हुआ.
राजस्थान के भिवाड़ी से लापता तीन बच्चों में से दो का शव दिल्ली में मिला है. दो बच्चों को महरौली ले जाकर अपराधियों ने उनकी हत्या की, और उनके शव को जंगल में फेंक दिया. लापता और अपहरण मामले में दिल्ली पुलिस के साथ राजस्थान के भिवाड़ी की क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस को 2 बच्चों के शव मिले. जबकि एक और लापता बच्चा पुलिस को 16 अक्टूबर को जिंदा मिला था. जिसे फिलहाल लाजपत नगर के एक बाल गृह में रखा गया है.
राजस्थान से अगवा किया गया: बता दें, राजस्थान के भिवाड़ी से 3 नाबालिग भाइयों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई. मामले को लेकर भिवाड़ी पुलिस ने 15 अक्टूबर को आईपीसी की धारा 363 के तहत प्राथमिकी दर्ज की. राजस्थान पुलिस ने उन संदिग्धों को हिरासत में लिया जिन्होंने दिल्ली के कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पीछे नाबालिग 3 भाइयों की हत्या और उनके शवों को जंगल में फेंकने की बात कबूल की थी.
Delhi |Crime Branch team of Bhiwadi, Rajasthan along with Delhi Police, visited the spot & conducted search operation. Bodies of 2 children were recovered. The other missing child has been found alive on Oct 16. The child, at present, is at a children's home in Lajpat Nagar (2/2) pic.twitter.com/6RfMKjG1q8
— ANI (@ANI) October 18, 2022
8 लाख रुपये मांगी गई फिरौती: इस मामले में भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार ने बताया कि 15 अक्टूबर की शाम अलवर के भिवाड़ी से एक सब्जी विक्रेता ज्ञान सिंह के बेटे अमन (13), विपिन (आठ) और शिवा (सात) को अगवा किया गया था. उनकी रिहाई के बदले अपहरणकर्ताओं ने 8 लाख रुपये की मांग की. बच्चे रोने लगे तो आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी.
पुलिस ने आरोपियों को किया ट्रेस: अपहरण की शिकायत के बाद अपनी जांच में पुलिस ने फिरौती मांगने वालों के मोबाइल नंबर के आधार पर उनका पता लगाया और उन्हें हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी महावीर तेली और मांझा कुशवाहा ने बच्चों की हत्या करने की बात कबूल की. उनकी सूचना पर मंगलवार को दिल्ली में यमुना के पास दो शव भी मिले.
बिहार के रहने वाले है आरोपी: पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिहार के हैं और भिवाड़ी में पीड़ित परिवार के घर के आसपास ही रहते थे. प्राथमिक जांच के अनुसार आरोपी नशे के आदी हैं. उनमें से एक छोटी दुकान चलाता है जबकि दूसरा एक कारखाने में काम करता है. मामले में आगे जांच जारी है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










