करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बदमाशों ने गोलियों से भूना, गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली हत्या की जिम्मेदारी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Dec 2023 5:03 PM

विज्ञापन

राजस्थान के जयपुर में आज यानी मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी. हमलावरों ने गोगमेड़ी पर फायरिंग कर दी. घायल अवस्था में पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन

राजस्थान के जयपुर में आज यानी मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी. हमलावरों ने गोगमेड़ी पर फायरिंग कर दी. घायल अवस्था में पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर श्यामनगर इलाके में चार-पांच हथियारबंद गोगामेड़ी के घर में घुसे और उन्होंने उन पर गोलियां चला दीं. गोलियां लगने से गोगामेड़ी समेत उनके एक गार्ड और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गये हैं.

अस्पताल जाने के दौरान हो गई मौत

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली हत्या की जिम्मेदारी

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा ने ली है. टीवी न्यूज आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली हैं. बता दें, गैंगस्टर रोहित गोदारा लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा है. इसका सीधा मतलब है कि इस हत्या के पीछे भी कहीं न कहीं लॉरेंस विश्वोई का नाम जुड़ा है. इससे पहले पंजाब के सिंगर मूसेवाला की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सुर्खियों में आया था.    

अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन

वहीं, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद राजपूत समुदाय के सदस्यों ने जयपुर के एक अस्पताल के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. बता दें, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के पार्थिव शरीर को फिलहाल इसी अस्पताल में रखा गया है. गौरतलब है कि आज राजस्थान के जयपुर में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी.


Also Read: कौन होगा राजस्थान का अगला सीएम…बाबा बालकनाथ, वसुंधरा राजे, दीया कुमारी…या कोई और.. किसपर लगेगी मुहर..!

नहीं दी गई पर्याप्त सुरक्षा- गजेंद्र सिंह शेखावत

इधर करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि उन्होंने अपनी जान को खतरा होने की सूचना पुलिस को दी थी, इसके बाद भी उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी गई. राजस्थान में सरकार बनने के बाद, हम राज्य में शांति और शांति सुनिश्चित करेंगे. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. मैं जनता से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola