Rajasthan Weather: 9 जिलों में कड़ाके की ठंड, 10 जगहों पर बारिश का अलर्ट, जानें राजस्थान में मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather: राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले एक दो दिनों तक बारिश का दौर शुरू हो सकता है. एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से मौसम का मिजाज बदल गया है.

विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदल सकता है. ठंड के बीच बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पूरे राज्यों में मौसम बदलेगा. एक दो दिनों तक बारिश होने का भी अनुमान है. पूरे राज्य में सर्दी की सितम जारी है. हालांकि कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में कमी आई है. आईएमडी का अनुमान है कि अगले एक दो दिनों में कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर, भरतपुर, बीकानेर के इलाकों में घना कोहरा छा सकता है.

जारी है सर्दी का दौर

राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का दौर जारी है. बीते चौबीस घंटे में राज्य के एकमात्र पर्वतीय कस्बे माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि बीते एक दो दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार अजमेर, कोटा, जोधपुर, उदयपुर, जयपुर और बीकानेर में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया.

बुधवार को जिस जिले में कितना रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान अभी भी दहाई अंक से काफी कम दर्ज किया जा रहा है. कई इलाकों में जोरदार सर्दी पड़ रही है. एक नजर डालते हैं आज किस जिले में पड़ी कड़ाके की सर्दी

जिला न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

संगरिया 5.8
लूणकरणसर 6.8
सिरोही 7.3
फतेहपुर 7.3
पिलानी 7.6
चूरू 7.8
सीकर 8.2
गंगानगर 8.2
नागौर 8.8
जयपुर 13

पश्चिमी पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना

हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इसके कारण राजस्थान के कई राज्यों में बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक राज्य के जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में बारिश हो सकती है. एक दो दिनों में हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर समेत कई और जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola