सचिन पायलट की नई पार्टी पर केसी वेणुगोपाल ने कहा- यह महज एक अफवाह, साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Jun 2023 4:15 PM

विज्ञापन

सचिन पायलट की 11 जून को नई पार्टी की घोषणा करने की अटकलों पर केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि ये सब अफवाह है. वेणुगोपाल ने कहा कि मेरी जानकारी में राजस्थान में ऐसा कुछ नहीं हो रहा. मेरी सचिन पायलट से 2 से 3 बार बात हुई थी. उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है. हम एकजुट होकर लड़ेंगे.

विज्ञापन

Rajasthan Congress: इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाला है. पार्टी जोर-शोर से चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुटी है. इधर, राजस्थान कांग्रेस के दो दिग्गज पायलट और गहलोत के बीच का विवाद अभी भी नहीं सुलझ पाया है. दरअसल सचिन पायलट कांग्रेस में अपनी भूमिका और पद को लेकर पार्टी से आश्वासन चाहते हैं. भ्रष्टाचार मामले को लेकर वो लगातार जांच की मांग पर अड़े हैं. इस बीच खबर आ रही है कि वो 11 जून को नई पार्टी की घोषणा भी कर सकते हैं. हालांकि कांग्रेस ने इसे महज अफवाह करार दिया है.

केसी वेणुगोपाल ने बताया अफवाह

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि पायलट 11 जून को नई पार्टी की घोषणा करने वाले है. हालांकि इस बारे में कांग्रेस महासचिव और संगठन के प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने प्रतिक्रिया दी है. सचिन पायलट की 11 जून को एक नई पार्टी की घोषणा करने की अटकलों पर वेणुगोपाल ने कहा है कि मुझे ऐसा नहीं लगता. ये सब अफवाह हैं. वेणुगोपाल ने कहा कि मेरी जानकारी में राजस्थान में ऐसा कोई आंदोलन नहीं है. मेरी सचिन पायलट से 2 से 3 बार बात हुई थी. उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है. हम एकजुट होकर लड़ेंगे. राजस्थान कांग्रेस साथ होगी. इन अफवाहों पर विश्वास न करें.

केसी वेणुगोपाल और सचिन पायलट के बीच हुई मुलाकात
 इससे पहले गुरुवार को राजस्थान पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के बीच मुलाकात हुई थी. दोनों नेता काफी देर तक बात भी किए. बैठक के बाद कांग्रेस सूत्रों से जो खबर मिली है उसके मुताबिक कहा गया कि ऐसा नहीं लगता की सचिन पायलट नई पार्टी बनाएंगे या कांग्रेस छोड़ेंगे. बताया जा रहा है कि गहलोत से कांग्रेस के अंदर अपनी तीन मांगों के अलावा पार्टी में सम्मान की मांग सचिन पायलट कर रहे है.

रंधाना ने भी किया इनकार

वहीं सचिन पायलट की ओर से आगामी 11 जून को नई पार्टी के ऐलान किए जाने के सवाल पर राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी इनकार किया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो पहली बार मीडिया से ही इस बारे में सुन रहे हैं. उन्होंने कहा कि लगता है कि ऐसा कुछ नहीं है. रंधावा ने कहा कि वे पहले भी नहीं चाहते थे और न ही अभी चाहते हैं. रंधावा ने साफ किया कि हम मिलकर राजस्थान का चुनाव लड़ रहे हैं.

पायलट-गहलोत विवाद

गौरतलब है कि काफी समय से प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच विवाद चल रहा है. हालांकि पिछले दिनों कांग्रेस आलाकमान ने दोनों नेताओं के बीच सुलह कराने की कोशिश की थी, लेकिन इन दोनों नेताओं पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है. इस बीच अटकलों का बाजार गर्म है कि सचिन पायलट नई पार्टी का गठन करने वाले हैं. हालांकि कांग्रेस ने इससे इनकार किया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola