ePaper

राजस्थान में कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी से सचिन पायलट कैंप नाराज, क्या दिल्ली दरबार में सुलझेगा विवाद?

Updated at : 15 Jul 2021 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्थान में कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी से सचिन पायलट कैंप नाराज, क्या दिल्ली दरबार में सुलझेगा विवाद?

Rajasthan Ashok Gehlot Cabinet Vistar: राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी से सचिन पायलट गुट में नाराजगी बढ़ती जा रही है. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में पायलट कैंप के विधायक सरकार के जुबानी हमला तेज कर सकते हैं. इधर, गहलोत सरकार कैबिनेट विस्तार से पहले राजनीतिक नियुक्ति की तैयारी में जुट गई है.

विज्ञापन

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी से सचिन पायलट गुट में नाराजगी बढ़ती जा रही है. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में पायलट कैंप के विधायक सरकार के जुबानी हमला तेज कर सकते हैं. इधर, गहलोत सरकार कैबिनेट विस्तार से पहले राजनीतिक नियुक्ति की तैयारी में जुट गई है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान कैबिनेट विस्तार (Rajasthan Cabinet Expansion) में हो रही लगातार देरी की वजह से सचिन पायलट कैंप के विधायकों में नाराजगी बढ़ने लगी है. पायलट कैंप को उम्मीद था कि राज्य में जुलाई के अंत तक कैबिनेट विस्तार हो जाएगा. हालांकि अजय माकन और अशोक गहलोत के बीच हुई मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार पर बात नहीं बनी.

सरकार की नजर राजनीतिक नियुक्ति पर- इधर, अशोक गहलोत सरकार राज्य में राजनीतिक नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने की रणनीति पर काम कर रही है. बताया जा रहा है कि इस हफ्ते के अंत तक राज्य में लिस्ट जारी हो सकती है. राज्य में ब्लॉक और जिला स्तर पर पहले नियुक्ति की जाएगी. इसके बाद राज्य स्तर पर नियुक्ति की जाएगी.

पायलट कैंप को है ये डर – बताया जा रहा है कि राजस्थान में कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी से पायलट कैंप को एक डर भी सताने लगा है. दरअसल, राज्य में पंचायत और जिलापरिषद का चुनाव होना है. इसपर निर्वाचन विभाग ने तैयारी भी शुरू कर दी है, अगर इसका नोटिफिकेशन जारी हो गया तो, राज्य में चुनाव तक मंत्रिमंडल विस्तार टल जाएगा.

Also Read: ‘हम दो हमारे दो के दिन गए, बच्चे अब एक ही अच्छे’- जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बोले राजस्थान के मंत्री रघु शर्मा

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola