Rajasthan Weather: 22 जनवरी से फिर बारिश का दौर, पश्चिमी विक्षोभ का इन जिलों में दिखेगा असर

Updated:
विज्ञापन
Delhi Weather

Delhi Weather

Rajasthan Weather: राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 21-22 जनवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है. इसके कारण कई जिलों में बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदल सकता है. पूरे राज्य में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. शीतलहर और कोहरे से लोगों का बुरा हाल है. पहाड़ों में जारी बर्फबारी के कारण पूरे प्रदेश में मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से कई इलाकों में बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 22 जनवरी को जयपुर, भरतपुर, बीकानेर समेत कई और जिल��ं में बारिश होने का अनुमान है.

कड़ाके की सर्दी के साथ घना कोहरा

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच सोमवार को कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा. राज्य के कई इलाकों में लगातार घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान में अगले दो से तीन दिनों में मौसम में बदलाव आ सकता है. हिमालय की ओर से आने वाली सर्द हवाओं के कारण राज्य के कई इलाकों में जोरदार सर्दी पड़ सकती है.

न्यूनतम तापमान दहाई अंक से नीचे

आईएमडी के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान दहाई अंक से नीचे है.

जिला न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
पाली 6.8
जैसलमेर 8.9
गंगानगर 8.9
पिलानी 9.2
सिरोही 9.3
अलवर 9.6
जयपुर 14

21-22 जनवरी से एक्टिव हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 से 22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव आ सकता है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण राजस्थान के कई जिलों बारिश के साथ ठंड में भी इजाफा हो सकता है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola