Rajasthan Weather: 10 से ज्यादा जिलों में बारिश-ओलावृष्टि, 15 जनवरी से एक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, बदलेगा मौसम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Jan 2025 6:09 PM

विज्ञापन

Heavy Rain Warning

Rajasthan Weather: मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया है कि राजस्थान में आने दो तीन दिनों में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है. 15 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है. इस नये मौसमी तंत्र विकसित होने से मौसम में बदलाव दिखेगा.

विज्ञापन

Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है. रविवार (12 जनवरी) को प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी दर्ज की गई. जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार रविवार सुबह कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा और कहीं कहीं पर शीत दिवस से अति शीत दिवस दर्ज किया गया.

चुरू में हुई सबसे ज्यादा बारिश

मौसम केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि राजस्थान के कई जिलों में जोरदार ठंड के साथ बारिश हो रही है. रविवार सुबह तक चूरू जिले के सादुलपुर में सबसे अधिक 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. राज्य में जैसलमेर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र के मुताबिक राजस्थान के धौलपुर, पिलानी और उदयपुरवाटी में 20-20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं जयपुर के शाहपुरा, सीकर के नीम का थाना, धौलपुर के राजाखेड़ा, बारां के शाहाबाद, झुंझुनू के मलसीर, सीकर के श्रीमाधोपुर, दातांरामगढ, सीकर, नागौर के परबतसर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ सहित कई और जगहों पर करीब 10 मिमी बारिश दर्ज की गई.

कई इलाकों में पड़ रही है कड़ाके की ठंड

मौसम केंद्र ने बताया कि राजस्थान के कई जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. रविवार सुबह अलवर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा पाली के ऐरनपुरा में 7.2 डिग्री, अजमेर में 7.7, नागौर में 8.8 डिग्री, जालौर में 8.9 डिग्री, बाड़मेर में 9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. बारिश के कारण ठंड में खासा इजाफा हो गया है.

नये पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया है कि राजस्थान में आने दो तीन दिनों में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है. 15 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है. इस नये मौसमी तंत्र विकसित होने से मौसम में बदलाव दिखेगा. कई इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है. विभाग ने उदयपुर, कोटा, जयपुर समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है.

Also Read: Los Angeles Wildfires: अर्नोल्ड श्वार्जनेगर समेत कई सितारों के घर मंडरा रहा आग का खतरा, अब तक 12000 से ज्यादा इमारतें जलकर खाक, Photos

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola