राजस्थान निकाय चुनाव: वार्ड 13 के नतीजे ने चौंकाया, बीजेपी प्रत्याशी के खाते में आया 1 वोट
राजस्थान निकाय चुनाव, प्रतीकात्मक तस्वीर-एएनआई
Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान निकाय चुनाव में परबतसर नगरपालिका के वार्ड-13 से बीजेपी उम्मीदवार कैलाशचंद को सिर्फ एक वोट मिला है. वार्ड संख्या-13 में मुकाबले में कांग्रेस उम्मीदवार हिना खानम ने जीत हासिल की. उन्हें कुल 376 मत मिले. निर्दलीय उम्मीदवार राशिद खान 195 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे.
Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान के नगर निकाराजस्थान निकाय चुनाव: वार्ड 13 के नतीजे ने सबको चौंकाया, बीजेपी प्रत्याशी के खाते में आया 1 वोटय चुनावों में डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगरपालिका का एक नतीजा सबसे ज्यादा चर्चा में है. यहां वार्ड संख्या-13 से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कैलाशचंद को महज एक वोट मिला. दिलचस्प बात यह है कि यह वोट भी उनका अपना नहीं था, क्योंकि कैलाशचंद वार्ड संख्या-12 के मतदाता हैं. इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार हिना खानम ने 376 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राशिद खान को 195 मत मिले.
अपना वोट भी खुद को नहीं दे सके BJP उम्मीदवार
राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों के अनुसार परबतसर नगरपालिका के वार्ड संख्या-13 में भाजपा प्रत्याशी कैलाशचंद को केवल एक मत मिला. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कैलाशचंद ने बताया कि उनका नाम वार्ड संख्या-12 की मतदाता सूची में है, लेकिन भाजपा ने उन्हें पड़ोसी वार्ड संख्या-13 से उम्मीदवार बनाया था.
कैलाशचंद ने कहा कि उन्हें मिला एकमात्र वोट वार्ड संख्या-13 के किसी मतदाता ने दिया है. चूंकि उनका अपना वोट दूसरे वार्ड में था, इसलिए वह अपने लिए मतदान नहीं कर सकते थे.
मुझे एक मत मिला. मेरा मत वार्ड संख्या- 12 में है. मुझे वार्ड संख्या-13 से उम्मीदवार बनाया गया था. उस वार्ड के किसी एक व्यक्ति ने मुझे वोट दिया है- बीजेपी उम्मीदवार कैलाशचंद
कांग्रेस की हिना खानम को मिले 376 वोट
वार्ड संख्या-13 में मुकाबले में कांग्रेस उम्मीदवार हिना खानम ने बड़ी बढ़त के साथ जीत हासिल की. उन्हें कुल 376 मत मिले. निर्दलीय उम्मीदवार राशिद खान 195 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि भाजपा प्रत्याशी के खाते में सिर्फ एक मत आया. इस नतीजे के बाद वार्ड संख्या-13 का चुनाव परिणाम स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए