Rajasthan Cabinet Reshuffle: अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार से पहले सचिन पायलट गुट में दरार? सियासी गलियारों में अटकलें तेज
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Jun 2021 1:57 PM
rajasthan cabinet vistar 2021: राजस्थान में अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार से पहले सियासी गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि सचिन पायलट कैंप में ही दरार पड़ गयी है. जिसको लेकर कांग्रेस के भीतर उथल-पुथल मचा हुआ है. इधर, राज्य में राजनीतिक नियुक्ति और कैबिनेट विस्तार को लेकर प्रक्रिया जल्द शुरू होने की बात कही जा रही है.
Rajasthan News: राजस्थान में अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार से पहले सियासी गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि सचिन पायलट कैंप में ही दरार पड़ गयी है. जिसको लेकर कांग्रेस के भीतर उथल-पुथल मचा हुआ है. इधर, राज्य में राजनीतिक नियुक्ति और कैबिनेट विस्तार को लेकर प्रक्रिया जल्द शुरू होने की बात कही जा रही है.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सचिन पायलट (Sachin Pilot) गुट में अशोक गहलोत खेमा ने सेंध लगा दिया है. बताया जा रहा है कि पायलट गुट के चार विधायक गहलोत कैंप में चले गए हैं. हालांकि इन अटकलों पर अभी तक किसी भी ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है.
इन विधायकों का नाम चर्चा में- राजस्थान में कैबिनेट विस्तार से पहले सचिन पायलट कैंप के चार विधायक के पायलट छोड़ गहलोत कैंप में जाने की चर्चा है. इनमें विश्वेंद्र सिंह, इंद्राज गुर्जर, पीआर मीणा और हेमाराम चौधरी का नाम बताया जा रहा है. हालांकि किसी भी विधायक ने अभी तक इन अटकलों पर बयान नहीं दिया है.
विधायकों के साथ बागी रूख अख्तियार कर चुके हैं पायलट- बता दें कि सचिन पायलट पिछले साल डेढ़ दर्जन से अधिक विधायकों के साथ बागी रूख अख्तियार कर चुके हैं. अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ पायलट अपने विधायकों को लेकर गुरुग्राम चले गए थे. बाद में हाईकमान के हस्तक्षेप के कारण फिर वे वापस आएं.
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










