'बदनाम और शर्मसार हो गया राजस्थान', चार जले हुए शव मिलने पर बिफरी बीजेपी, मांगा सीएम अशोक गहलोत से इस्तीफा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Jul 2023 3:56 PM

विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों के जले हुए शव बरामद हुए हैं. इधर, घटना को लेकर बीजेपी ने सीएम अशोक गहलोत पर हमला किया है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति कमजोर है. बीजेपी ने सीएम अशोक गहलोत से इस्तीफे की मांग की है.

विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में आज  यानी बुधवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों के जले हुए शव बरामद हुए हैं. सभी के शव उनके ही घर में जली हुई हालत में मिले हैं. पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि देखने से लगता है कि पहले सभी की हत्या की गई है, उसके बाद शवों के जलाया गया है. पुलिस का ये भी कहना है कि पूरा मामला बदले की भावना से की गई कार्रवाई लगता है. पुलिस ने घटना को लेकर एक केस दर्ज कर लिया है, साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है.

अशोक गहलोत सरकार पर बीजेपी का हमला
इधर, घटना के बाद विपक्षी बीजेपी ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर जोरदार हमला किया है. बीजेपी ने कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत खस्ता है. अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं. लूट और हत्या प्रदेश में आम बात हो गई है. पूरे मामले में बीजेपी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस्तीफा मांगा है. बीजेपी ने कहा कि शहर में कोई सुरक्षित नहीं है. एक परिवार के चार-चार लोगों की हत्या और फिर शवों को जला देना बड़ा दुर्भाग्य है, ऐसे में सीएम अशोक गहलोत को इस्तीफा दे देना चाहिए.

जोधपुर पुलिस टीम की ओर से राजस्थान रामनगर गांव में एक झोपड़ी से चार जले हुए शव बरामद करने पर राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और सीएम अशोक गहलोत पर हमला करते हुए कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के क्षेत्र में ये घटनाएं हो रही हैं. इससे साफ पता चलता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति कमजोर है. शहर में कोई भी सुरक्षित नहीं है. बच्चे हों या महिलाएं .यह सब बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए.

घर में मिले चार जले हुए शव को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी राजस्थान सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है. पिछले साढ़े चार साल में प्रदेश में अपराधी बेखौफ हो गए हैं, सरकार सिर्फ कुर्सी बचाने और कुर्सी वापस पाने में लगी है. शेखावत ने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच होनी चाहिए और आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जानी चाहिए.

रामनगर गांव में एक झोपड़ी से चार जले हुए शव बरामद करने पर कांग्रेस नेता दिव्या मदरेना ने भी कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है. पुलिस अक्षम है. अगर किसी गांव में लोगों के साथ इतना भयानक कुछ हो सकता है तो आईजी को बर्खास्त किया जाना चाहिए और जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. बता दें यह मामला जोधपुर के रामनगर गांव का है. वहीं, पूरी घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से सबूत जुटा रही है. उन्होंने कहा कि एफएसएल की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इस मामले का पूरा खुलासा हो पाएगा.

गहलोत ने राजस्थान को शर्मसार कर दिया- बीजेपी
राजस्थान में चार लोगों के जले हुए शव मिलने के बाद बीजेपी प्रदेश सरकार के खिलाफ हमलावर हो गया है. बीजेपी ने राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की हाल की विभिन्न घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य को बदनाम और शर्मसार कर दिया है. बीजेपी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा मुख्यमंत्री के गृह जिले जोधपुर में पिछले दिनों एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी, लेकिन सीएम गहलोत पूरे मामले पर पर्दा डालने की कोशिश करते रहें है. 

बीजेपी नेता ने दावा किया कि राजस्थान में जितनी भी दुष्कर्म की घटनाएं हुईं है उनमें अधिकतर दलित महिलाएं ज्यादा प्रभावित हुईं हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि इसके पीछे भी गहलोत विचारधारा और तुष्टिकरण की नीति है. उन्होंने आरोप लगाया कि अशोक गहलोत को लग रहा है कि उनका वोट बैंक खिसक जाएगा. उन्होंने दावा किया कि वहीं जो भी घटनाएं महिलाओं, दलितों और आदिवासी समाज के साथ हो रही हैं, उससे आपका वोट बैंक खिसक चुका है.

कांग्रेस के राज में खुद ही डर रहे हैं कांग्रेस विधायक
गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए मेघवाल ने कहा कि जिस तरह राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं हो रही हैं और कांग्रेस व गहलोत सरकार जो नीति अपना रही है.. तुष्टिकरण और वोट बैंक की नीति के चलते उन्होंने राजस्थान को आज अशांत, बदनाम और शर्मसार कर हो गया है. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था का हाल यह है कि कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने बयान दिया है कि वह खुद सुरक्षित नहीं महसूस करतीं. ऐसे में जब कांग्रेस राज में कांग्रेस के विधायक ही डर रहे हैं तो फिर जनता का क्या होगा. 

इसी कड़ी में बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि राजस्थान महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में नंबर एक बन चुका है. उन्होंने कहा, जो वीरभूमि है वहां अब रोज दुष्कर्म की 17 से 18 घटनाएं होती हैं, सात हत्याएं रोजाना होती हैं. एक महिला होने के नाते बहुत पीड़ा होती है कि आज वीरांगनाओं की धरती शर्मसार है.
भाषा इनपुट से साभार

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola