New Year Weather Rajasthan: नये साल में राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, कई जगहों पर बहुत घना कोहरा, शीतलहर का अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Dec 2024 6:52 PM

विज्ञापन

ठंड से बचने के लिए अलाव के सामने बैठे लोग

New Year Weather Rajasthan: राजस्थान में मौसम बदल रहा है. अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि नये साल में कई अधिकांश जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है. इसके अलावा घना से अति घना कोहरा भी जमने की संभावना है.

विज्ञापन

New Year Weather Rajasthan: दो दिन बाद नया साल शुरू हो रहा है. नये साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ होने की पूरी संभावना है. राजस्थान में भी नये साल का जश्न भीषण सर्दी के बीच होगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि जनवरी महीने में राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आ सकती है. रविवार को राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. पूर्वी हिस्सों और पश्चिमी हिस्सों के कुछ जगहों पर दिन में काफी ठंड महसूस की गई.

कई इलाकों में छाया रहा घना कोहरा

राजस्थान में सोमवार की सुबह कड़ाके की ठंड और कोहरा के साथ हुई. जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, चूरू, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, जयपुर, कोटा, अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, सीकर में घना कोहरा छाया रहा. घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर वाहन रेंगते रहे. वहीं कई इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि नये साल में मौसम के तेवर और तल्ख हो सकते हैं. सर्दी में इजाफा का पूर्वानुमान है.

जिला न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • सिरोही 5.2
  • चित्तौड़गढ़ 5.3
  • जोधपुर 5.5
  • उदयपुर 5.6
  • जयपुर 7.2

पहाड़ों में शीतलहर का दौर जारी

पहाड़ों में शीतलहर का दौर जारी है. कश्मीर समेत अन्य पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के साथ शीतलहर चल रही है. कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में शीतलहर से कड़ाके की ठंड जारी है. तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे आ गया है. सोमवार को गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. वहीं पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि पहाड़ों में शीतलहर और बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola