टेंशन न लें! आपके पास नहीं है वोटर ID तो ऐसे अपने पसंदीदा पार्टी को दें वोट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 25 Nov 2023 12:12 PM

विज्ञापन

Pushkar: People stand in a queue to cast their votes for the Rajasthan Assembly election, in Pushkar, Saturday, Nov. 25, 2023. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI11_25_2023_000023B)

Rajasthan Election:राजस्थान में विधानसभा की 199 सीट पर चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से जारी है. मतदाता शाम छह बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं. यदि आपके पास वोटर कार्ड की है तो भी आप मतदान कर सकते हैं. जानें कैसे

विज्ञापन

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. इस बार लोग ज्यादा उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं. प्रदेश में हल्की ठंड के बीच लोग सुबह-सुबह मतदान करने पहुंचे. इस बीच आपको हम एक जरूरी बात बताते हैं. दरअसल, यदि आपके पास वोटर कार्ड नहीं है और आप मतदान देने का मन बना रहे हैं तो आप अपने मताधिकार का प्रयोग करने में सक्षम हैं. जी हां…आपने सही सुना…निर्वाचन आयोग की ओर से जारी मतदाता पहचान पत्र के अलावा 12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेज यदि आपके पास है तो आप अपनी मनपसंद की पार्टी को वोट कर सकते हैं.

इस संबंध में मतदान से कुछ दिन पहले निर्वाचन आयोग के द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया जा चुका है. निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र जारी करने का काम किया गया है. इसका उपयोग मतदाता अपना मत देने के वक्त इस्तेमाल करते हैं. इसके बावजूद यदि कोई वोटर मतदाता फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज का ऑप्शन होता है. जानें कौन से हैं वो दस्तावेज..

-आधार कार्ड

-मनरेगा जॉब कार्ड

-बैंक अथवा डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक

-श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड

-ड्राइविंग लाइसेंस

-पैन कार्ड

-एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड

-भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज

-केंद्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र

Also Read: Rajasthan Election: राजस्थान में किसकी सरकार? वोट डालने पहुंचे नेताओं के अपने-अपने दावे

-सांसद, विधायक या विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड उपयोग पहचान पत्र के रूप में मतदाता कर सकते हैं.

वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे. सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं. इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola