Bhilwara Violence: भीलवाड़ा पुलिस छावनी में तब्दील, सुरक्षाबल तैनात, इंटरनेट सेवा 24 घंटे के लिए बंद

Bhilwara Violence: राजस्थान के भीलवाड़ा में एक बार फिर दो समुदाय में तनाव बढ़ गया है. जिसके बाद प्रशासन को पुलिस छानी में बदल दिया गया है. वहीं, घटना के विरोध में BJP, VHP और हिंदू जागरण मंच ने आज भीलवाड़ा में बंद का ऐलान किया है. बंद की घोषणा के बाद प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी है.
Bhilwara Violence: राजस्थान के भीलवाड़ा में एक बार फिर दो समुदाय में तनाव बढ़ गया है. बताया जा रहा है कि एक समुदाय के युवक की दूसरे समुदाय के लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद फिर दोनों समुदायों में विवाद बढ़ गया है. वहीं, तनाव को बढ़ता देख जिला प्रशासन ने इलाके की इंटरनेट सेवाओं को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है. गुरुवार, 12 मई की सुबह 6 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी.
राजस्थान: भीलवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शास्त्री नगर में बीती रात 22 वर्षीय युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।
घटना के मद्देनजर भीलवाड़ा में गुरुवार, 12 मई को सुबह 6 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। pic.twitter.com/cK4cvNKOYC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2022
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती विवाद पैसों को लेकर हुआ था. जिसके बाद युवक की हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद एक समुदाय के लोगों में रोष फैल गया. वहीं, घटना के विरोध में बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच ने आज यानी बुधवार को भीलवाड़ा में बंद का ऐलान किया है. बंद की घोषणा के बाद प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी है.
भीलवाड़ा में माहौल बिगड़ता देख प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी है. इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है. चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. इसके अलावा पुलिस गश्त लगा रही है. समाज में हिंसा न फैले इसको लेकर पुलिस एहतियात बरत रही है.
चाकू मारकर युवक की हत्या करने के विरोध में बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच ने भीलवाड़ा बंद का ऐलान किया है. विश्व हिंदू परिषद ने मांग की है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक मृतक के शव को नहीं उठाएंगे. हत्या के विरोध में 50 लाख रुपये बतौर मुआवजा की मांग कर रहे हैं.
Also Read: मोहाली हमला: सिख फॉर जस्टिस ने ली हमले की जिम्मेदारी, विपक्ष ने सरकार को घेरा
गौरतलब है कि, इससे पहले 4 मई को भी भीलवाड़ा में तनाव भड़क गया था. भीलवाड़ा के सांगानेर इलाके में एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच बवाल हुआ था. दो गुटों में जमकर मारपीट हुई थी. बाइक में आग लगा दी गई थी. हालात को देखते हुए पुलिस बल तैनात करना पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




