Pune Porsche Accident: क्या ड्राइवर को फंसाने की हो रही है कोशिश? जानें पुलिस ने क्या कहा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 May 2024 1:39 PM
Porsche car of Kalyani Nagar accident/ PTI Photo
Pune Porsche Accident: पुणे पुलिस पोर्श कार दुर्घटना मामले की जांच में जुटी हुई है और सबूत एकत्रित कर रही है. इस बीच आरोपी की ओर से दावा किया गया है कि वह कार नहीं चला रहा था. जानें मामले का ताजा अपडेट
Pune Porsche Accident: पुणे पुलिस पोर्श कार दुर्घटना मामले की जांच कर रही है. इस क्रम में पुलिस ने आरोपी 17 वर्षीय लड़के के दादा से पूछताछ की है. पुलिस ने सबूत जुटाने के लिए कार की फोरेंसिक जांच भी की. पुलिस पॉर्श कार कहां-कहां गई उसके बारे में जांच कर रही है. वह पूरे रास्ते के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है. फिलहाल कार अभी येरवडा पुलिस स्टेशन के कब्जे में है. कार की जांच भी की गई. पुलिस ने जीपीएस से डेटा और कार के आसपास के कैमरों के फुटेज सहित कई टेक्निकल चीजों को एकत्रित किया.
इस बीच शुक्रवार को पुणे पुलिस प्रमुख ने कहा कि यह दिखाने का प्रयास किया गया कि दुर्घटना के समय पोर्श कार किशोर नहीं, बल्कि ड्राइवर चला रहा था. उन्होंने कहा कि आंतरिक जांच, पोर्श मामला दर्ज करते समय पुलिसकर्मियों की ओर से चूक होने का इशारा करती है. उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का इशारा इस ओर नजर आ रहा है कि मामले में ड्राइवर को फंसाने की कोशिश की जा रही है.
पुणे पुलिस के प्रमुख अमितेश कुमार ने कहा कि पोर्श दुर्घटना मामले में रक्त के नमूने लेने में देरी हुई, लेकिन खून की जांच रिपोर्ट मामले का आधार नहीं है.

इस बीच पुणे दुर्घटना में शामिल 17 वर्षीय लड़के की ओर से दावा किया जा रहा है कि जब दुर्घटना हुई, उस समय उसका पारिवारिक ड्राइवर गाड़ी चला रहा था. नाबालिग के दो दोस्त, जो दुर्घटना के समय उसके साथ थे, उन्होंने भी यही बात कही है. आपको बता दें कि आरोपी एक रियल एस्टेट डेवलपर का बेटा है, जो उस कार में था जो एक मोटरसाइकिल से टकराई जिससे दो लोगों की जान चली गई.

मामले में ताजा अपडेट यह है कि पारिवारिक ड्राइवर, जो कथित तौर पर उस रात पोर्श कार को चला रहा था, उससे पुलिस एक बार फिर से पूछताछ कर रही है. पारिवारिक ड्राइवर ने अपने पहले बयान में दावा किया था कि दुर्घटना के वक्त वह कार में था और पॉर्श को ड्राइव कर रहा था.
Read Also : Pune Porsche Accident: नाबालिग आरोपी के पिता को कोर्ट ने 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा

आरोपी के पिता की ओर से भी दावा किया है कि उनके द्वारा रखा गया ड्राइवर ही कार चला रहा था. इस बीच, आरोपी के पिता का मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर लिया है और हादसे का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










