ePaper

पश्चिम बंगाल : पूनम सिन्हा मिलीं मेयर से,आसनसोल के विकास को लेकर कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Updated at : 23 Feb 2024 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल : पूनम सिन्हा मिलीं मेयर से,आसनसोल के विकास को लेकर कई मुद्दों पर हुई चर्चा

शत्रुघ्न सिन्हा ने आसनसोल के सांसद के रूप में काम किया है वैसा काम आज तक आसनसोल के किसी भी सांसद ने नहीं किया है और उन्हें पूरा भरोसा है कि लोकसभा चुनाव के बाद जब आसनसोल की जनता एक बार फिर शत्रुघ्न सिन्हा को यहां से संसद के रूप में चुनेगी.

विज्ञापन

आसनसोल, राम कुमार : लोकसभा चुनाव की घोषणा भले अभी नहीं हुई हो लेकिन राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. आनससोल सीट से तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बतौर उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के नाम की घोषणा भी कर दी है. आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा शुक्रवार को मेयर विधान उपाध्याय से मिलने नगर निगम पहुंची. दोनों के बीच आसनसोल के विकास को लेकर काफी देर तक बातचीत हुई. इस मौके पर डिप्टी मेयर वसीम उल हक, एमएमआइसी गुरदास चटर्जी तथा नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

आसनसोल के विकास को लेकर कई मुद्दों पर हुई चर्चा

मुलाकात के बाद पूनम सिन्हा ने कहा कि मेयर विधान उपाध्याय के साथ आसनसोल के विकास को लेकर काफी सकारात्मक बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि जिस तरह से शत्रुघ्न सिन्हा ने आसनसोल के सांसद के रूप में काम किया है वैसा काम आज तक आसनसोल के किसी भी सांसद ने नहीं किया है और उन्हें पूरा भरोसा है कि लोकसभा चुनाव के बाद जब आसनसोल की जनता एक बार फिर शत्रुघ्न सिन्हा को यहां से संसद के रूप में चुनेगी. इससे वह आसनसोल के लिए और अधिक विकास के कार्य कर सकेंगे.

Mamata Banerjee : चोपड़ा में मारे गये बच्चों के परिजनों को ममता बनर्जी देंगी दो लाख का मुआवजा,26 फरवरी से रहेंगी जिले के दौरे पर

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola