Bhubaneswar News: विशिष्ट शोधकर्ता डॉ कान्हूचरण पाढ़ी को मिला 8वां डॉ नागेंद्रनाथ प्रधान स्मृति सम्मान
ओडिशा विधानसभा की अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने बख्शी जगबंधु विद्याधर महाविद्यालय के ओड़िया विभागाध्यक्ष डॉ पाढ़ी को सम्मानित किया
Bhubaneswar News: अखिल भारतीय साहित्य परिषद, ओडिशा तथा ओडिशा साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में प्रोफेसर डॉ नागेंद्रनाथ प्रधान की स्मृति में आयोजित समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार, शोधकर्ता एवं शिक्षाविद् डॉ कान्हूचरण पाढ़ी को 8वां डॉ नागेंद्रनाथ प्रधान स्मृति सम्मान–2025 से सम्मानित किया गया. स्थानीय संस्कृति भवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में ओडिशा विधानसभा की अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. उन्होंने बख्शी जगबंधु विद्याधर महाविद्यालय के ओड़िया विभागाध्यक्ष डॉ पाढ़ी को सम्मान पत्र, उपढौकन, श्रीफल एवं नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि डॉ नागेंद्रनाथ प्रधान जैसी शोधपरक सोच को अपनाते हुए साहित्यकारों को ओड़िया साहित्य के अब तक अनालोचित पक्षों को उजागर करना चाहिए.
इस अवसर पर कई पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया, जिनमें डॉ. दुर्गामाधव पृष्टि की ‘ओड़िया साहित्य में कवि दीनकृष्ण’, डॉ. भवानी शंकर पटेल द्वारा अनूदित ‘ब्रजविहारी साहित्य – एक अध्ययन’ तथा डॉ. अमूल्यरत्न महांति द्वारा अनूदित ‘हमारी सांस्कृतिक विचारधारा के मूल स्रोत’ शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान “ओड़िया साहित्य में आत्मबोध से विश्वबोध” विषय पर परिचर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें प्रख्यात विद्वानों ने अपने विचार रखे। समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए