बिरमित्रपुर में बीएसएल कर्मचारी के घर से पांच लाख के गहने, डेढ़ लाख नकद और लैपटॉप चोरी

Updated:
विज्ञापन

घटना की जानकारी देता पीड़ित परिवार.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिरमित्रपुर में बीएसएल कर्मचारी के बंद घर से चोरों ने पांच लाख के गहने, डेढ़ लाख नकद और लैपटॉप उड़ाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

बिरमित्रपुर : बिरमित्रपुर-रायबोगा रोड अंचल में बीएसएल कर्मचारी के बंद पड़े घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण समेत नकद व सामान की चोरी कर ली है. इसकी शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. रायबोगा रोड जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की बड़ी चोरी की वारदात के बाद स्थानीय क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

पांच दिन से बाहर गया था परिवार, वेंटिलेटर तोड़कर घर में घुसे थे चोर

बिरमित्रपुर थाना अंतर्गत रायबोगा रोड स्थित मुख्य सड़क पर रहने वाले बीएसएल कर्मचारी सबीर हसन का परिवार पिछले पांच दिनों से किसी काम से बाहर गया हुआ था. घर पूरी तरह बंद था और मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ था. बुधवार सुबह लौटने पर ताला खोलकर अंदर जाते ही परिवार अंदर का नजारा देखकर स्तब्ध रह गया. वेंटिलेटर को तोड़कर घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया थ. घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था. पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर लगभग पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने, एक महंगा लैपटॉप और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद समेत घर का सारा कीमती सामान चुरा ले गये हैं. परिवार का कहना है कि घर में कोई भी कीमती सामान नहीं बचा है. घटना के बाद परिवार ने तुरंत बिरमित्रपुर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

राजगांगपुर : 5.5 लाख लूट मामले में 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

सुंदरगढ़ के कुतरा थाना क्षेत्र स्थित काहापानी ढीपापाड़ा गांव में सोमवार आधी रात घर का दरवाजा तोड़कर चाकू की नौक पर 5.5 लाख रुपये की लूट मामले में 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. इस वारदात को सोमवार रात रात 1:00 से 2:00 बजे के बीच तीन बदमाशों ने अंजाम दिया था. जानकारी के मुताबिक, उक्त गांव के 52 वर्षीय डेविड सोरेंग को अकेला पाकर बदमाशों ने उनकी गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी. विरोध करने पर उन पर हमला कर घायल कर दिया, जिससे उनकी उंगली में चोट आयी है. इसके बाद बदमाशों ने पीड़ित के हाथ-पैर और चेहरा कपड़े से बांध दिया तथा बक्सा तोड़कर उसमें रखे साढ़े पांच लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गये. घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर कुतरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, वारदात के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola