कैलाश विजयवर्गीय के नामांकन पर बवाल, कांग्रेस ने चुनावी शपथ पत्र पर उठाया सवाल, कहा- कोर्ट में देंगे चुनौती
Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Nov 2023 5:32 PM
MP Election 2023: कांग्रेस ने कहा है कि वह राज्य में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में विजयवर्गीय की उम्मीदवारी को चुनौती देने के लिए कोर्ट में केस करेगी.
MP Election 2023: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और विधानसभा चुनाव प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय की मुसीबत बढ़ सकती है. कांग्रेस का आरोप है कि चुनावी नामांकन दाखिल करने के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दुष्कर्म और मानहानि के गंभीर इल्जामों से जुड़े दो अलग-अलग लंबित कोर्ट के मामलों की जानकारी नामांकन के दौरान जानबूझकर नहीं दी है. बता दें, कैलाश विजयवर्गीय पर पश्चिम बंगाल में दुष्कर्म का मामला और छत्तीसगढ़ में फरारी का मामला दर्ज है. कांग्रेस का आरोप है कि कैलाश विजयवर्गीय ने नामांकन के दौरान इसकी जानकारी नहीं दी है. इसी मामले को लेकर कांग्रेस अब बीजेपी को घेरने की तैयारी कर रही है.
उम्मीदवारी को कोर्ट में चुनौती देगी कांग्रेस
वहीं, कांग्रेस ने कहा है कि वह राज्य में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में विजयवर्गीय की उम्मीदवारी को चुनौती देने के लिए कोर्ट में केस करेगी. मामले को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी ने दुर्ग की एक अदालत में 1999 में विजयवर्गीय के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था और बीजेपी महासचिव के नाम जारी विभिन्न समन और वारंट की तामील नहीं होने पर अदालत ने उन्हें इस मामले में 2019 से फरार घोषित कर रखा है. उन्होंने यह भी दावा किया है कि विजयवर्गीय समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ पश्चिम बंगाल के अलीपुर के एक कोर्ट में दुष्कर्म का मामला अभी भी लंबित है.
विजयवर्गीय पर जानकारी छिपाने का आरोप
चरण सिंह सपरा ने विजयवर्गीय पर यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने इंदौर-1 से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर दायर किये गये हलफनामे में दुर्ग और अलीपुर की अदालतों में लंबित मामलों का जिक्र नहीं किया है, उन मामलों को छिपाया है. सपरा ने इसको लेकर बीजेपी पर भी सवाल उठाए हैं. सपरा ने यह भी कहा है कि कांग्रेस विजयवर्गीय की उम्मीदवारी के खिलाफ केंद्रीय निर्वाचन आयोग से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हम इस मामले को चुनावों में जनता की अदालत में भी ले जाएंगे.
Also Read: अरविंद केजरीवाल कल हो सकते हैं गिरफ्तार! राघव चड्ढा ने बीजेपी पर हमला करते हुए दिया बड़ा बयान
बीजेपी ने किया पलटवार
इधर, बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है. बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नहीं है इसलिए वो बीजेपी उम्मीदवारों पर ऐसा ओछा आरोप लगा रही है. बीजेपी की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में अपनी घोर पराजय का पहले से ही आभास हो गया है, इसलिए वो बीजेपी उम्मीदवारों पर घटिया आरोप लगाने पर उतर आई है.
भाषा इनपुट से साभार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










