अस्पताल के वार्डब्वॉय ने महिला डॉक्टर पर कैंची से किया हमला, गर्लफ्रेंड को डांटने के बाद किया यह काम
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 29 Dec 2022 10:30 AM
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पीड़िता डॉक्टर सोनल डराडे ने वार्डब्वॉय और उसकी गर्लफ्रेंड को डांटा. इससे नाराज होकर वार्डब्वॉय ने कैंची से उसके गले एवं पेट पर हमला कर दिया. वह हमले में गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्होंने कहा कि डॉक्टर की हालत स्थिर है और वह खतरे के बाहर है.
नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में एक प्राइवेट अस्पताल में वार्डब्वॉय ने महिला डॉक्टर पर कैंची से हमला कर दिया. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, महिला डॉक्टर ने वार्डब्वॉय और उसकी गर्लफ्रेंड की डांट लगाई थी. इसके बाद वार्डब्वॉय ने महिला डॉक्टर को कथित रूप से कैंची घोंप दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. पुलिस ने बताया कि यह वारदात रविवार देर रात नासिक की गंगापुर रोड स्थित एनआईएमएस अस्पताल में हुई.
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पीड़िता डॉक्टर सोनल डराडे ने वार्डब्वॉय और उसकी गर्लफ्रेंड को डांटा. इससे नाराज होकर वार्डब्वॉय ने कैंची से उसके गले एवं पेट पर हमला कर दिया. वह हमले में गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्होंने कहा कि डॉक्टर की हालत स्थिर है और वह खतरे के बाहर है.
पुलिस के मुताबिक, मामूली विवाद के चलते अनिकेत ने इस घटना को अंजाम दिया. आरोपी ने डॉक्टर पर हमले के लिए सर्जरी वाली कैंची का इस्तेमाल किया. घटना अस्पताल के सीसीटीवी में कैद हो गई. घटना पिछले रविवार रात गंगापुर रोड स्थित निम्स अस्पताल की है, लेकिन पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है.
उन्होंने कहा कि आरोपी वार्डब्वॉय के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया और उसे अदालत में पेश किया. अदालत ने उसे दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने बताया कि हालत में सुधार होने पर महिला डॉक्टर का बयान दर्ज किया जाएगा.
Also Read: Bihar News: अररिया के फारबिसगंज में क्लिनिक से लौट रहे डॉक्टर पर चाकू से हमला, जख्मी कर भागे अपराधी
मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, नासिक में दो हफ्ते के दौरान डॉक्टर पर हमले की ये दूसरी घटना है. इससे पहले 14 दिसंबर को आई स्पेशलिस्ट प्राची पवार पर कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें वे बुरी तरह से घायल हो गई थीं. प्राची दिवंगत एनसीपी के नेता वसंत पवार की बेटी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










