ePaper

महाराष्ट्र में लगेगा कंप्लीट लॉकडाउन!, उद्धव सरकार के मंत्री ने दिया बड़ा बयान, जानिए वैक्सीन को लेकर क्या कहा

Updated at : 12 Apr 2021 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र में लगेगा कंप्लीट लॉकडाउन!, उद्धव सरकार के मंत्री ने दिया बड़ा बयान, जानिए वैक्सीन को लेकर क्या कहा

Corona Cases In Maharashtra Lockdown News कोरोना की दूसरी लहर का कहर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है. इसी के मद्देनजर उद्धव सरकार सख्त रवैया अख्तियार करने का मूड बना चुकी है. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र में एक बार फिर से संपूर्ण लॉकडाउन (Complete Lockdown) लगाए जाने को लेकर उद्धव सरकार के मंत्री असमल शेख ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा है कि सरकार आने वाले 2 से 3 दिनों में बड़ा फैसला ले सकती है.

मंत्री असलम शेख ने आगे कहा कि कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए एक ही रास्ता है और वो यह है कि सरकार लॉकडाउन जैसी स्थिति लाए. असलम शेख ने केंद्र सरकार के प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए साथ ही कहा कि अगर महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले हैं, तो सबसे कम वैक्सीन क्यों दे रहे हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कोरोना टास्क फोर्स के साथ बैठक की थी. बैठक के दौरान कोविड टास्क फोर्स ने पंद्रह दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का सुझाव भी दिया था.

इससे पूर्व महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को कहा था कि प्रदेश में लॉकडाउन लगाने के संदर्भ में उचित फैसला 14 अप्रैल के बाद लिया जाएगा. मंत्री के मुताबिक, कार्य बल का मानना है कि राज्य में कोरोना वायरस के हालात ऐसे हैं कि लॉकडाउन की जरूरत है. बता दें कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से हो रहे बढ़ोतारी को देखते हुए सख्त लॉकडाउन लगाने के संकेत दिये थे. स्थिति पर चर्चा के लिये उन्होंने सर्वदलीय डिजिटल बैठक बुलाई थी. वहीं, सरकार ने राज्य में पिछले हफ्ते कुछ पाबंदियों की घोषणा की थी, जिनमें वीकेंड लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू और दिन में निषेधाज्ञा शामिल हैं. महाराष्ट में यह सभी पाबंदियां 30 अप्रैल तक जारी रहेंगी.

Also Read: शेयर बाजार में कोरोना की दूसरी लहर का डर हावी!, निफ्टी 524 प्वाइंट तो सेंसेक्स 1707 अंक टूटा, निवेशकों की बढ़ी परेशानी

Upload By Samir

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola