Maharashtra News: लालबाग के राजा गणेशोत्सव मंडल पर BMC की कार्रवाई, 3.66 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Sep 2022 1:06 PM

विज्ञापन

Maharashtra News: गणेश उत्सव के मौके पर लालबाग के राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने सड़कों पर 183 गड्ढे खोदे थे. जिस पर बीएमसी ने जुर्माना लगाया है. बीएमसी लालबाग के राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल पर 2000 रुपये प्रति गड्ढे के हिसाब से जुर्माना वसूला जा रहा है.

विज्ञापन

Maharashtra News: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई के लालबाग के राजा पब्लिक गणेशोत्सव मंडल बड़ा झटका दिया है. बृहन्मुंबई नगर निगम ने इस साल गणेशोत्सव के दौरान सड़क पर 183 गड्ढे बनाने के लिए लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल पर 3.66 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. बीएमसी ने कहा कि 2000 रुपये प्रति गड्ढे के हिसाब से जुर्माना लगाया गया है.

गणेशोत्सव को लेकर खोदे गये थे सड़क पर गड्ढे: बीएमसी ने बताया कि इस बार गणेश उत्सव के मौके पर लालबाग के राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने सड़कों पर 183 गड्ढे खोदे थे. जिस पर बीएमसी ने जुर्माना लगाया है. बीएमसी लालबाग के राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल पर 2000 रुपये प्रति गड्ढे के हिसाब से जुर्माना वसूला जा रहा है.

धूमधाम से मनाया जाता है गणेश महोत्सव: गौरतलब है कि महाराष्ट्र में गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. खासकर मुंबई के लालबाग का राजा का गणेश महोत्सव. यह पूरे महाराष्ट्र में काफी विख्यात है. पर्व को लेकर बहुत सारे खंभे गाड़े जाते हैं. जिसके लिए जमीन में गड्ढे खोदे जाते हैं.

आदेश नहीं मानने पर लगा जुर्माना: बता दें. बीएमसी की और से लाल बाग के राजा गणेश महोत्सव मंडल को पहले खोदे गये गड्ढे भरने के निर्देश दिए. लेकिन बीएमसी के निर्देश के बाद भी लाल बाग का राजा का गणेश महोत्सव मंडल की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया जिसके बाद बीएमसी ने मंडल पर जुर्माना लगा दिया. अब लाल बाग के राजा गणेश महोत्सव बीएमसी को 3 लाख 66 हजार रुपये बतौर जुर्माना देगा.

Also Read: PM मोदी के बयान की दुनिया कर रही सराहना, US और फ्रांस ने भी की तारीफ, रूस से कहा था ये युद्ध का समय नहीं

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola