ePaper

तूफान बिपरजॉय की दस्तक के बीच मुंबई में बड़ा हादसा, जुहू बीच पर नहाने के दौरान चार लोग डूबे, रेस्क्यू जारी

Updated at : 12 Jun 2023 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
तूफान बिपरजॉय की दस्तक के बीच मुंबई में बड़ा हादसा, जुहू बीच पर नहाने के दौरान चार लोग डूबे, रेस्क्यू जारी

मुंबई के जुहू बीच पर 5 लोग समुद्र में डूब गये हैं. हालांकि एक शख्स को रेस्क्यू कर लिया है, लेकिन चार लोगों का कोई सुराग नहीं मिल रहा है. फिलहाल रेस्क्यू में बीएमसी, पुलिस, वार्ड स्टाफ और एंबुलेंस टीम खोजबीन में जुटी हुई है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है. खबर है कि मुंबई  के जुहू बीच पर 5 लोग समुद्र में डूब गये हैं. हालांकि एक शख्स को रेस्क्यू कर लिया है, लेकिन चार लोगों का कोई सुराग नहीं मिल रहा है. सभी लापता है. वहीं, घटना के बाद लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है. बृहन्मुंबई नगर निगम ने घटना को लेकर बताया कि जुहू बीच पर नहाने गए पांच लोग समंदर में बह गए. फिलहाल रेस्क्यू में बीएमसी, पुलिस, वार्ड स्टाफ और एंबुलेंस टीम जुटी हुई है. गौरतलब है कि तूफान बिपरजॉय को देखते हुए समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है.

देखते ही देखते पानी में डूब गये सभी
बताया जा रहा है कि पांच लोगों के डूबने की घटना सोमवार शाम की है. मुंबई के जुहू बीच पर घूमने आये 5 लोग नहाने के लिए समुद्र में गए, लेकिन वे डूबने लगे. घटना की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद लाइफ गार्ड और स्थानीय लोगों ने एक शख्स को तो निकाल लिया लेकिन 4 लोग अभी भी लापता हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola