Andheri East Bypoll: उद्धव धड़े की ऋतुजा लटके ने दर्ज की जीत, कहा- पति के वादों को करुंगी पूरा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 06 Nov 2022 6:05 PM
Mumbai: Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackeray) candidate Rutuja Latke flashes victory sign after winning from Andheri East seat, during the Maharashtra Assembly by-elections, in Mumbai, Sunday, Nov. 6, 2022. (PTI Photo)(PTI11_06_2022_000111A)
ऋतुजा लटके ने अंधेरी सीट पर धमाकेदार जीतकर अपने पति दिवंगत शिवसेना नेता रमेश लटके पर बड़ा बयान दे दिया. उन्होंने कहा, वह अपने पति रमेश लटके द्वारा किये गये सभी वादों को पूरा करेंगी. ऋतुजा ने उपचुनाव में 66530 वोटों से जीत दर्ज की.
मुंबई की अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा लटके की धमाकेदार जीत हुई. जीत के बाद ऋतुजा ने बड़ा बयान दे दिया है. साथ ही उद्धव ठाकरे ने मौजूदा एकनाथ शिंदे सरकार पर ताजा हमला किया है.
पति के वादों को करुंगी पूरा: ऋतुजा
ऋतुजा लटके ने अंधेरी सीट पर धमाकेदार जीतकर अपने पति दिवंगत शिवसेना नेता रमेश लटके पर बड़ा बयान दे दिया. उन्होंने कहा, वह अपने पति रमेश लटके द्वारा किये गये सभी वादों को पूरा करेंगी. ऋतुजा ने उपचुनाव में 66530 वोटों से जीत दर्ज की. मालूम हो इस साल मई में शिवसेना विधायक और ऋतुजा लटके के पति रमेश लटके के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया. तीन नवंबर को इस सीट पर मतदान हुआ था.
Also Read: Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने चुनाव चिह्न आवंटन पर लगाया भेदभाव का आरोप, EC को लिखी चिट्ठी
Uddhav's Shiv Sena candidate Rutuja Latke wins Andheri East bypoll; says would fulfill late husband's promises
Read @ANI Story | https://t.co/z9iVuRmErw#ShivSena #rutujalatke #assemblybypolls #AndheriEastBypoll #Mumbai pic.twitter.com/EJlIo8LGqU
— ANI Digital (@ani_digital) November 6, 2022
उपचुनाव में बीजेपी ने अपने उम्मीदवार का नाम लिया था वापस
मालूम हो अंधेरी पूर्वी में बीजेपी ने अपने उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया था. इस फैसले से पहले राज ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस से मिलकर बीजेपी से उपचुनाव में उम्मीदवार न उतारने की आग्रह किया था. इधर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उपचुनाव की दौड़ से अपने उम्मीदवार को हटाए जाने के बाद से यह महज औपचारिकता भर रह गया था. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना विधायकों के एक तबके के विद्रोह की वजह से जून में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के गिरने के बाद महाराष्ट्र में यह पहला चुनावी मुकाबला था.
ऋतुजा लटके की जीत से पता चला लोग हमारे साथ हैं : उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि अंधेरी (पूर्व) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में ऋतुजा लटके की जीत से पता चलता है कि लोग शिवसेना का समर्थन कर रहे हैं. जीत के बाद लटके ने ठाकरे से उनके आवास ‘मातोश्री’ में मुलाकात की. ठाकरे ने पत्रकारों से कहा, यह तो बस एक लड़ाई की शुरुआत है. पार्टी चिन्ह महत्वपूर्ण है लेकिन लोग चरित्र भी देखते हैं. उपचुनाव के नतीजे दिखाते हैं कि लोग हमारा समर्थन करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










