CNG-PNG के बाद ऑटो-टैक्सी का किराया भी बढ़ा, मुंबई में 1 अगस्त से नई दरें लागू, जानें कितना पड़ेगा जेब पर असर
ऑटो (सांकेतिक तस्वीर)
मुंबई और महानगर क्षेत्र में रहने वालों के लिए 1 सितंबर से सफर और घर दोनों महंगे हो गए हैं. महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने CNG और PNG की कीमतों में बढ़ोतरी की है, वहीं ऑटो-रिक्शा और ब्लैक-एंड-येलो टैक्सी के किराए में भी इजाफा हुआ है.
मुंबई और महानगर क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए 1 सितंबर से रोजमर्रा का सफर और घरेलू गैस दोनों महंगे हो गए हैं. महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने CNG और PNG की कीमतों में बढ़ोतरी की है, वहीं मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (MMRTA) ने ऑटो-रिक्शा और ब्लैक-एंड-येलो टैक्सी के किराए में भी बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. दोनों बदलाव 1 सितंबर 2026 से लागू कर दिए गए हैं.
CNG ₹2 और PNG ₹1 महंगा
MGL के मुताबिक, मुंबई में CNG की कीमत में ₹2 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद CNG की नई कीमत ₹88 प्रति किलो हो गई है. वहीं, घरेलू PNG की कीमत में ₹1 प्रति SCM की वृद्धि की गई है और नई दर ₹53 प्रति SCM हो गई है. कंपनी ने कीमतों में बदलाव के पीछे गैस की इनपुट लागत में वृद्धि को वजह बताया है.
CNG की कीमत बढ़ने का सीधा असर उन लोगों पर पड़ने की संभावना है जो रोजाना ऑटो-रिक्शा या CNG से चलने वाली टैक्सियों से सफर करते हैं.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने मांगी थी FIR, अगले ही दिन उन्हीं पर दर्ज हो गया केस, खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़
ऑटो का न्यूनतम किराया ₹27
इसी बीच MMRTA ने मुंबई महानगर क्षेत्र में ऑटो-रिक्शा और ब्लैक-एंड-येलो टैक्सी के किराए में बदलाव को मंजूरी दी है. जिसमें ऑटो-रिक्शा का न्यूनतम किराया ₹26 से बढ़कर ₹27 और ब्लैक-एंड-येलो टैक्सी का न्यूनतम किराया ₹31 से बढ़कर ₹33 हो गया है. ये न्यूनतम किराए शुरुआती 1.5 किलोमीटर के लिए हैं.
इसके अलावा प्रति किलोमीटर किराए में भी संशोधन किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक ऑटो का प्रति किलोमीटर किराया करीब ₹17.40 से बढ़कर ₹18.22 और टैक्सी का ₹20.66 से बढ़कर ₹21.90 किया गया है.
क्यों बढ़ा ऑटो-टैक्सी का किराया?
MMRTA का किराया संशोधन Khatua समिति द्वारा सुझाए गए किराया संशोधन फॉर्मूले के आधार पर किया गया है. किराया बढ़ाने के पीछे ईंधन की कीमतों के अलावा वाहन के रखरखाव, बीमा और दूसरे परिचालन खर्चों में बढ़ोतरी जैसे कारण बताए गए हैं.
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में आज कैसा रहेगा मौसम? मुंबई में 32°C तक तापमान, जानें कहां-कहां होगी बारिश
आम लोगों की जेब पर दोहरा असर
CNG की कीमत बढ़ने से जहां निजी वाहन चलाने वालों का ईंधन खर्च बढ़ेगा, वहीं ऑटो-टैक्सी किराए में बढ़ोतरी से रोजाना सार्वजनिक परिवहन का खर्च भी बढ़ेगा. खासकर रोजाना ऑफिस, स्कूल या अन्य कामों के लिए ऑटो और टैक्सी का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए