450 रुपये में गैस सिलेंडर! पक्का मकान का वादा, जानें मध्य प्रदेश चुनाव में बीजेपी के घोषणापत्र की खास बातें
Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Nov 2023 5:26 PM
MP Election 2023 : बीजेपी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी अपने चुनावी घोषणा पत्र में लाडली बहना योजना और पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 450 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर देने का वादा किया है. बीजेपी ने गरीब परिवार की लड़कियों को स्नातक के बाद तक तक मुफ्त शिक्षा का वादा भी किया है.
MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं. जीत की कवायद में हर राजनीतिक दल जुट है. सियासी दल ज्यादा से ज्यादा लोगों को रिझाने में लगा है. इसी कड़ी में बीजेपी ने आज यानी शनिवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य नेताओं ने चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राजनीतिक दल कई चुनावी वादे करते हैं. लेकिन चुनाव के बाद सब भूल जाते हैं. उन्होंने कहा कि लेकिन बीजेपी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जिसने घोषणापत्र को पूरी तरह लागू किया है.
#WATCH भोपाल: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, "समय के साथ-साथ संकल्प पत्र की महत्ता धीरे धीरे घटती गई है क्योंकि राजनीतिक दलों ने पहले लुभाने और फिर भुलाने का काम किया है…लेकिन भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिसने इस डॉक्यूमेंट को अपने रोडमैप का जरिया बनाया है और… pic.twitter.com/q8wzWBZKq2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2023
बीजेपी ने जारी की घोषणा पत्र
बीजेपी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी अपने चुनावी घोषणा पत्र में लाडली बहना योजना और पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 450 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर देने का वादा किया है. अपने घोषणा पत्र में बीजेपी ने गरीब परिवार की लड़कियों को स्नातक के बाद तक तक मुफ्त शिक्षा का वादा भी किया है. इसके अलावा बीजेपी की ओर से जारी घोषणा पत्र में गेंहू प्रति क्विंटल 2,700 रुपये और धान प्रति क्विंटल 3,100 रुपये की दर से खरीदने का वादा किया गया है.
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जारी बीजेपी के संकल्प पत्र पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा है कि मध्य प्रदेश को देश में सर्वोच्च राज्य बनाए और भारत माता को सर्वोच्च स्थान पर दुनिया में स्थापित करने का यह घोषणा पत्र एक रोडमैप है. यह आने वाले 5 साल का रोडमैप है. उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मध्य प्रदेश देश में सर्वोच्च राज्य के स्थान पर होगा और भारत दुनिया में नंबर 1 देश होगा.
#WATCH मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा के 'संकल्प पत्र' पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, "मध्य प्रदेश को देश में सर्वोच्च राज्य बनाए और भारत माता को सर्वोच्च स्थान पर दुनिया में स्थापित करे, उसका यह रोडमैप है…यह आने वाले 5 साल का रोडमैप है और मुझे… pic.twitter.com/ZKdSlmotWW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2023
इधर, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के संकल्प पत्र पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि मध्य प्रदेश में जो प्रगति और विकास का सफर शुरू हुआ है, उसे ही हम लगातार जारी रखेंगे. स्वास्थ्य क्षेत्र में 20,000 करोड़ का निवेश, आदिवासी समाज के लिए 3 लाख करोड़ का निवेश, हर डिवीजन में IIT, AIIMS जैसे संस्थान बनाकर मध्य प्रदेश को एक नई उड़ान पर भाजपा सरकार लेकर जा रही है.
#WATCH मध्य प्रदेश में जो प्रगति और विकास का सफर शुरू हुआ है, उसे ही हम लगातार जारी रखेंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र में 20,000 करोड़ का निवेश, आदिवासी समाज के लिए 3 लाख करोड़ का निवेश, हर डिवीजन में IIT, AIIMS….मध्य प्रदेश को एक नई उड़ान पर भाजपा सरकार लेकर जा रही है: मध्य प्रदेश… pic.twitter.com/T43uDZZxh5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










