ePaper

इंदौर में 10 दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 100 के पार, दवा दुकानदार की अचानक मौत

Updated at : 05 Apr 2020 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
इंदौर में 10 दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 100 के पार, दवा दुकानदार की अचानक मौत

more than 100 coronavirus positive cases in indore within 10 days इंदौर : मध्यप्रदेश ही नहीं, देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहाहै. महज 10 दिन में इस शहर में इस जानलेवा बीमारी के 100 से ज्यादा मरीज मिले हैं. सिर्फ इंदौर में करीब सवा सौ कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं. इस बीच, शहर में एक दवा दुकान चलाने वाले व्यक्ति की अचानक मौत हो गयी. इससे शहर के लोगों में कोरोना का खौफ बढ़ गया है.

विज्ञापन

इंदौर : मध्यप्रदेश ही नहीं, देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहाहै. महज 10 दिन में इस शहर में इस जानलेवा बीमारी के 100 से ज्यादा मरीज मिले हैं. सिर्फ इंदौर में करीब सवा सौ कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं. इस बीच, शहर में एक दवा दुकान चलाने वाले व्यक्ति की अचानक मौत हो गयी. इससे शहर के लोगों में कोरोना का खौफ बढ़ गया है.

Also Read: तबलीगी जमात पर कैलाश का बड़ा हमला : मध्यप्रदेश में ‘मानव बम’ की तरह घूम रहे लोग खुद को प्रशासन के हवाले करें

तीन दिन पहले तक यानी 2 अप्रैल तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 89 थी. एमजीएम मेडिकल कॉलेज की लैब में होने वाली जांच रिपोर्ट आने के बाद इनकी संख्या में और इजाफा होगा. बताया जा रहा है कि 89 में 79 की हालत स्थिर है.

एयरपोर्ट स्थित श्रीनगर कॉलोनी में एक केमिस्ट शॉप संचालक की अचानक मौत होने के बाद मेडिकल व्यवसाय से जुड़े लोगों के मन में डर बैठ गया है. इसके चलते अब प्रशासन दवा के व्यवसाय से जुड़े लोगों की जांच करवाने जा रहा है.

Also Read: Coronavirus in Indore : इंदौर के नये इलाकों में फैल रहा कोरोना वायरस संक्रमण, शहर को बचाने खुद मैदान में उतरे डीजीपी

खंडवा नाका स्थित गणेश नगर में एक मेडिकल की दुकान चलाने वाले के परिवार की महिला में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के तीन अन्य सदस्यों को अस्पताल में भर्ती करा दिया.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola