तबलीगी जमात पर कैलाश का बड़ा हमला : मध्यप्रदेश में ‘मानव बम’ की तरह घूम रहे लोग खुद को प्रशासन के हवाले करें

kailash vijayvargiya attacks tablighi jamaat says coronavirus positive people walking like human bombs should surrender इंदौर (मध्यप्रदेश) : दिल्ली (Delhi) के निजामुद्दीन (Nizamuddin) मरकज (Markaz) में तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) के कार्यक्रम से लौटने के बाद कई व्यक्तियों के कथित रूप से जान-बूझकर लापता हो जाने की भाजपा महासचिव (BJP General Secretary) कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने निंदा की है. उन्होंने कहा है कि इस कार्यक्रम में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने के बाद ‘मानव बम (Human Bomb) की तरह घूम रहे’ इन लोगों को चाहिए कि वे खुद को प्रशासन को सौंप दें.’
इंदौर (मध्यप्रदेश) : दिल्ली (Delhi) के निजामुद्दीन (Nizamuddin) मरकज (Markaz) में तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) के कार्यक्रम से लौटने के बाद कई व्यक्तियों के कथित रूप से जान-बूझकर लापता हो जाने की भाजपा महासचिव (BJP General Secretary) कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने निंदा की है. उन्होंने कहा है कि इस कार्यक्रम में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने के बाद ‘मानव बम (Human Bomb) की तरह घूम रहे’ इन लोगों को चाहिए कि वे खुद को प्रशासन को सौंप दें.’
विजयवर्गीय ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘जिस प्रकार वहां (निजामुद्दीन मरकज) से (कोरोना वायरस से) संक्रमित होकर लोग घूम रहे हैं, वे मानव बम की तरह घूम रहे हैं. इसलिए मैं मीडिया के माध्यम से अपील करना चाहता हूं कि ऐसे लोगों को खुद को प्रशासन को सौंप देना चाहिए, ताकि समाज में यह बीमारी न फैल सके.’
उन्होंने कहा, ‘अगर ऐसे लोग खुद को प्रशासन के हवाले करते हैं, तो उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जायेगा. प्रशासन ऐसे लोगों की स्वास्थ्य की चिंता करते हुए उन्हें सावधानी के तौर पर पृथक केंद्रों में रखेगा और उनकी चिकित्सकीय मदद करेगा.’
विजयवर्गीय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रकोप के मद्देनजर तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लौटकर लोगों का जान-बूझकर गायब हो जाना न केवल बहुत बड़ी लापरवाही है, बल्कि एक अक्षम्य अपराध है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बयान में कहा है कि तबलीगी जमात के मसले को सनसनीखेज बनाये जाने की कोई जरूरत नहीं है.
इस पर पश्चिम बंगाल के प्रभारी भाजपा महासचिव ने पलटवार करते हुए कहा, ‘ममता बनर्जी को सिर्फ वोटों की चिंता है. उन्हें देश और समाज की चिंता नहीं है.’ श्री विजयवर्गीय ने अपने गृह नगर इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के एक स्थानीय मरीज के संपर्क में आये लोगों को ढूंढ़ने गये स्वास्थ्यकर्मियों के दल पर बुधवार को पथराव की घटना की भी आलोचना की.
उन्होंने कहा, ‘इंदौर का एक नागरिक होने के नाते मैं खुद भी इस घटना पर शर्मिंदा हूं. ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्यकर्मी बेहद विपरीत हालात में काम कर रहे हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




