ePaper

इंदौर में Covid19 के 22 नये मरीज मिले, श्योपुर में कर्फ्यू

Updated at : 08 Apr 2020 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
इंदौर में Covid19 के 22 नये मरीज मिले, श्योपुर में कर्फ्यू

Jabalpur: A family wearing masks ride a scooter during a nationwide lockdown imposed in the wake of coronavirus pandemic, in Jabalpur, Tuesday, April 7, 2020. (PTI Photo)(PTI07-04-2020_000108B)

22 more tested positive for Coronavirus in Madhya Pradesh's Indore, curfew in sheopur district भोपाल/इंदौर/श्योपुर/होशंगाबाद : मध्यप्रदेश के इंदौर में 22 नये मरीज मिलने के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 313 हो गयी है. सिर्फ इंदौर जिला में कोविड19 के मरीजों की संख्या 173 हो गयी है. इंदौर में अब तक 15 लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो चुकी है. महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज इंदौर ने बुधवार (8 अप्रैल, 2020) को यह जानकारी दी. इससे पहले, मंगलवार की रात को श्योपुर में कर्फ्यू लगा दिया गया.

विज्ञापन

भोपाल/इंदौर/श्योपुर/होशंगाबाद : मध्यप्रदेश के इंदौर में 22 नये मरीज मिलने के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 313 हो गयी है. सिर्फ इंदौर जिला में कोविड19 के मरीजों की संख्या 173 हो गयी है. इंदौर में अब तक 15 लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो चुकी है. महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज इंदौर ने बुधवार (8 अप्रैल, 2020) को यह जानकारी दी. इससे पहले, मंगलवार की रात को श्योपुर में कर्फ्यू लगा दिया गया.

Also Read: मध्यप्रदेश : धार के गांव में मुसलमानों के प्रवेश पर बैन के बैनर की तस्वीर वायरल, बड़वानी में एक ही परिवार के तीन लोगों को Covid19

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 57 नये मामले सामने आये हैं. अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 24 मामले सामने आये हैं. इसी के साथ भोपाल में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़कर 85 हो गयी, जिनमें चिकित्सकों सहित स्वास्थ्य विभाग के 40 कर्मचारी और एक नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) सहित 12 पुलिसकर्मी शामिल हैं.

प्रदेश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले शहर इंदौर में अब तक सर्वाधिक 173 संक्रमित मरीज मिले हैं. पिछले 24 घंटों में इंदौर में कोरोना वायरस के 22 नये मरीजों का पता चला है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में अब तक 23 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हो चुकी है, जिनमें से इंदौर में 15, उज्जैन में पांच एवं भोपाल, खरगोन एवं छिंदवाड़ा में एक-एक मौत शामिल हैं.

Also Read: Coronavirus in Indore : इंदौर के नये इलाकों में फैल रहा कोरोना वायरस संक्रमण, शहर को बचाने खुद मैदान में उतरे डीजीपी

मध्यप्रदेश के दो जिलों श्योपुर एवं होशंगाबाद में मंगलवार को पहली बार एक एक कोविड-19 संक्रमित मरीज पाये जाने के बाद प्रदेश के 52 जिलों में से 14 में इस महामारी ने दस्तक दे दी है. भुवनेश्वर का एक व्यक्ति भी भोपाल में संक्रमित पाया गया है.

अधिकारियों ने बताया, ‘मंगलवार रात तक मध्यप्रदेश में कुल 313 कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये. प्रदेश में सबसे अधिक 173 कोरोना मरीज इंदौर में मिले हैं, जबकि 85 मरीज भोपाल में, 13 उज्जैन में, 12 मुरैना में, आठ जबलपुर में, छह ग्वालियर में, चार खरगोन में, तीन बड़वानी में, दो-दो मरीज छिंदवाड़ा एवं शिवपुरी में और एक-एक मरीज बैतूल, श्योपुर, होशंगाबाद एवं विदिशा में मिले हैं.

Also Read: तबलीगी जमात पर कैलाश का बड़ा हमला : मध्यप्रदेश में ‘मानव बम’ की तरह घूम रहे लोग खुद को प्रशासन के हवाले करें

उन्होंने बताया कि इनमें से 21 मरीज अब स्वस्थ हो गये हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है. वहीं, 228 मरीजों की हालत स्थिर है जबकि 20 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पिछले एक सप्ताह में प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव सहित दो आईएएस अधिकारी इससे संक्रमित हो चुके हैं.

इंदौर से मिली रिपोर्ट के अनुसार, नगर में कोरोना वायरस से संक्रमित दो और मरीजों की मौत का मंगलवार को खुलासा किया गया. इनमें 30 वर्षीय एक व्यक्ति शामिल है, जिसे शराब की लत थी. शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय पुरुष को खांसी, कमजोरी और हल्के बुखार की शिकायत के साथ दो अप्रैल को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उसकी अगले ही दिन यानी तीन अप्रैल को मौत हो गयी.

Also Read: COVID19 Pandemic : मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण फैलाने के आरोप में दिल्ली और राजस्थान के 23 लोग गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि 84 वर्षीय वृद्ध ने पांच अप्रैल को एक स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा था. उसकी मौत के बाद आयी जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि वह भी कोरोना वायरस से संक्रमित था. इन दो नये मामलों के बाद शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 15 पर पहुंच गयी है.

इटारसी में रहने वाले डॉक्टर को कोरोना संक्रमण

होशंगाबाद से मिली रिपोर्ट के अनुसार, इटारसी में रहने वाले एक चिकित्‍सक भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. वह अभी भोपाल एम्‍स में भर्ती है. उनके संपर्क में आये लोगों की पृथकवास करने के निर्देश दिये गये हैं. साथ ही उसके घर के आसपास के क्षेत्र को सील करने के निर्देश दिये गये हैं.

श्योपुर में लगा कर्फ्यू

श्योपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ एके करोरिया ने बताया कि श्योपुर शहर में मंगलवार को 53 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया. इसके बाद कलेक्टर प्रतिभा पाल ने श्योपुर जिले में रात 12 बजे से कर्फ्यू लगाये जाने का आदेश जारी कर दिया है.

प्रतिभा ने बताया कि इस व्यक्ति के परिवार में 10 अन्य लोग भी हैं. इन सभी के नमूने भी कोरोना जांच के लिए लिये गये हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस व्यक्ति के मकान से लेकर तीन किलोमीटर तक के एरिया को सील कर दिया है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola