लोहरदगा: कुड़ू के अधिकतर स्कूलों में नहीं है तड़ित चालक, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 08 May 2024 2:57 PM
लोहरदगा के कुड़ू प्रखंड के अधिकतर विद्यालयों में लगा तड़ित चालक चोरी हो गया है. जबकि दो पहले ही सभी विद्यालयों में वज्रपात से बचाव के लिए तड़ित चालक लगा था.
अमित कुमार राज, लोहरदगा: गर्मी के बाद मॉनसून का आगमन होने के साथ ही वज्रपात की संभावना प्रबल हो जाती है. लेकिन कुड़ू के अधिकतर स्कूलों में तड़ित चालक नहीं है. यह स्थिति तब है जब प्रखंड के 12 पंचायत वज्रपात के डेंजर जोन में आते हैं. पिछले साल वज्रपात से प्रखंड में 18 ग्रामीणों की मौत हुई थी. यहां पर 94 सरकारी विद्यालय हैं. इनमें से किसी विद्यालय में 15 हजार तो किसी में छह हजार की लागत से तड़ित चालक लगा था.
अधिकतर विद्यालयों में लगा तड़ित चालक हो गया है चोरी
लेकिन आज लोहरदगा के कुड़ू प्रखंड के अधिकतर विद्यालयों में लगा तड़ित चालक चोरी हो गया है. जबकि दो पहले ही सभी विद्यालयों में वज्रपात से बचाव के लिए तड़ित चालक लगा था. वर्तमान स्थिति यह है कि विधालय में वज्रपात से बचाव का कोई साधन उपलब्ध नहीं है. न ही इस दिशा में कोई कार्रवाई हुई है. ऐसे में इन विद्यालयों में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.
झारखंड हाईकोर्ट का भी है आदेश
बता दें कि नामकुम के एक विधालय में वज्रपात से तीन बच्चों की मौत के बाद झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर साल 2007-2008 में प्रखंड के दो टेन प्लस टू उच्च विद्यालयों ”गांधी मेमोरियल टेन प्लस टू उच्च विद्यालय माराडीह और प्रोजेक्ट बालिका टेन प्लस टू उच्च विद्यालय कुड़ू, दो उत्क्रमित उच्च विद्यालय सलगी तथा जिंगी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय के 16 स्कूल, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के 39 स्कूल, राजकीय मध्य विद्यालय के 25 स्कूलों में तड़ित चालक लगा था.
Also Read: लोहरदगा व पलामू लोस चुनाव को लेकर पोस्टल बैलेट से पहले दिन 121 वोट डाले गये
स्कूली एवं साक्षरता विभाग ने बनाया था प्रस्ताव
बता दें कि झारखंड सरकार की भी योजना है कि सभी विद्यालयों में तड़ित चालक लगाया जाए. ताकि वज्रपात होने की स्थिति में हादसे से बचा जा सके. स्कूली एवं साक्षरता विभाग ने भी सभी सरकारी विद्यालयों में तड़ित चालक लगाने का प्रस्ताव बनाया था. इसे लेकर बकायदा आपदा प्रबंधन विभाग को भी जानकारी दे दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










