दो डकैतों को ग्रामीणों ने धर दबोचा

चाईबासा : बड़ाजामदा के नयागांव में डकैती की योजना बना रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर चार अपराधी फरार हो गये. घटना 17 अक्तूबर की रात की है. पकड़े गये आरोपियों को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया. इनमें जेटेया थानांतर्गत बड़ा पासिया के चीरू पासिया […]
चाईबासा : बड़ाजामदा के नयागांव में डकैती की योजना बना रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर चार अपराधी फरार हो गये. घटना 17 अक्तूबर की रात की है. पकड़े गये आरोपियों को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया. इनमें जेटेया थानांतर्गत बड़ा पासिया के चीरू पासिया टोला निवासी रेंसो सिंकु और नोवामुंडी के गितीलोर टोला निवासी उदयन हेंब्रम शामिल हैं. दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. बड़ाजामदा के नयागांव निवासी रमेश बारीक के बयान पर छह लोगों पर डकैती की योजना बनाने का मामला दर्ज किया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




