खेल से प्यारा और कुछ नहीं

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय बाल समागम का आयोजन किया गया. पोड़ाहाट स्टेडियम में सुबह 10 बजे बाल समागम का उदघाटन मुख्य अतिथि सह अंचलाधिारी श्रीमती नीतू कुमारी ने किया. विशिष्ट अतिथि क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व अध्यक्ष बीइइओ तेजिंदर कौर थी. तीनों अतिथियों और स्कूल के बालक-बालिका ने दीप जला कर […]
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय बाल समागम का आयोजन किया गया. पोड़ाहाट स्टेडियम में सुबह 10 बजे बाल समागम का उदघाटन मुख्य अतिथि सह अंचलाधिारी श्रीमती नीतू कुमारी ने किया. विशिष्ट अतिथि क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व अध्यक्ष बीइइओ तेजिंदर कौर थी. तीनों अतिथियों और स्कूल के बालक-बालिका ने दीप जला कर बाल समागम का उदघाटन किया.
इसके बाद स्कूल स्तर से विजेता बन कर आने वाले बच्चों के बीच प्रखंड स्तरीय खेलकूद का आयोजन किया गया. जिसमें 238 स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, सीआरपी और अभिभावकों ने बाल समागम को संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




