कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन स्थगित, रोष

चाईबासा : जिला कांग्रेस का रविवार को चाईबासा में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन किन्हीं कारणों से स्थगित कर दिया गया. अब यह कार्यकर्ता सम्मेलन दिसंबर माह में होगा. कहा जा रहा है कि प्रदेश स्तर के नेताओं के विभिन्न राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनावों में व्यस्त रहने के कारण 24 नवंबर को होने वाले […]
चाईबासा : जिला कांग्रेस का रविवार को चाईबासा में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन किन्हीं कारणों से स्थगित कर दिया गया. अब यह कार्यकर्ता सम्मेलन दिसंबर माह में होगा. कहा जा रहा है कि प्रदेश स्तर के नेताओं के विभिन्न राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनावों में व्यस्त रहने के कारण 24 नवंबर को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को स्थगित किया गया.
पार्टी की ओर से इस संबंध में विधिवत सूचना जारी नहीं किये जाने से कार्यकर्ताओं में रोष देखा जा रहा है. पिछले माह पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में पश्चिम सिंहभूम जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किये जाने का निर्णय लिये जाने के साथ-साथ तिथियों की घोषणा की गयी थी. इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत विभिन्न नेताओं को हिस्सा लेना था, लेकिन वर्तमान सभी नेताओं को विभिन्न राज्यों में चल रहे चुनावों में व्यस्त रहने के कारण कार्यकर्ता सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




