बदलेगा ट्रेनों का समय एक घंटा पहले पहुंचेगी इंटरसिटी

चाईबासा : एक जुलाई से ट्रेनों का समय बदलने जा रहा है. चाईबासा होकर गुजरने वाले लगभग सभी ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव हुआ है. अप इंटरसिटी अब एक घंटा पहले चाईबासा स्टेशन पहुंचेगी, अन्य अप ट्रेनों के समय में पांच से 10 मिनट का आगे पीछे बदलाव किया गया है. वहीं डाउन ट्रेनों […]
चाईबासा : एक जुलाई से ट्रेनों का समय बदलने जा रहा है. चाईबासा होकर गुजरने वाले लगभग सभी ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव हुआ है. अप इंटरसिटी अब एक घंटा पहले चाईबासा स्टेशन पहुंचेगी, अन्य अप ट्रेनों के समय में पांच से 10 मिनट का आगे पीछे बदलाव किया गया है.
वहीं डाउन ट्रेनों में गुवा-टाटा पैसेंजर व डीइएमयू का समय परिवर्तन नहीं हआ है. जबकि अन्यों की समय सारणी में पांच से 20 मिनट तक का बदलाव किया गया है. चक्रधरपुर डिवीजन की ओर से नये टाइम टेबल चाईबासा स्टेशन को उपलब्ध करा दिया गया है. समय परिवर्तन की सूची भी रविवार को स्टेशन परिसर में लगा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










