चक्रधरपुर : इस्पात एक्स के सामने कूद कर युवक ने की आत्महत्या, शिनाख्त नहीं

Updated at : 09 Jan 2018 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
चक्रधरपुर : इस्पात एक्स के सामने कूद कर युवक ने की आत्महत्या, शिनाख्त नहीं

चक्रधरपुर लौड़िया गांव स्थित रेलवे फाटक के समीप सोमवार की दोपहर करीब 1:15 बजे एक अधेड़ ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली. डाउन लाइन में रेलवे पोल संख्या 314/10 के समीप इस्पात एक्सप्रेस के सामने कूद गया. उसका सिर ट्रेन से कट कर क्षत-विक्षत हो गया. सिर नहीं होने के कारण उसकी पहचान […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर लौड़िया गांव स्थित रेलवे फाटक के समीप सोमवार की दोपहर करीब 1:15 बजे एक अधेड़ ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली. डाउन लाइन में रेलवे पोल संख्या 314/10 के समीप इस्पात एक्सप्रेस के सामने कूद गया. उसका सिर ट्रेन से कट कर क्षत-विक्षत हो गया.

सिर नहीं होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है. दोपहर तीन बजे चक्रधरपुर थाना को सूचना मिलने के बाद एएसआइ गणेश सिंह दल बल के साथ पहुंचे. सिर कटा शव को अंत्यपरीक्षण के लिये अनुमंडल अस्पताल लाया गया. एएसआइ श्री सिंह ने बताया कि सिर नहीं होने के कारण पहचान नहीं हो सकी है. शव को देखने पर उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास अनुमान लगायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola