गायब चार नाबालिग लड़कियां घर लौटीं

चाईबासा : जिले से गायब चार बच्चे भारतीय किसान संघ रांची व बाल कल्याण समिति पश्चिम सिंहभूम चाईबासा की पहल पर सोमवार को अपने अभिभावकों तक पहुंच गये. इस कार्य में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती नीतू साहु और कृष्णकांत तिवारी का सहयोग रहा. गायब हुए बच्चों में जिला की कुमारी पिसली (15) सोनुवा विकसी […]
चाईबासा : जिले से गायब चार बच्चे भारतीय किसान संघ रांची व बाल कल्याण समिति पश्चिम सिंहभूम चाईबासा की पहल पर सोमवार को अपने अभिभावकों तक पहुंच गये. इस कार्य में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती नीतू साहु और कृष्णकांत तिवारी का सहयोग रहा. गायब हुए बच्चों में जिला की कुमारी पिसली (15) सोनुवा विकसी को 21000 का मांग पत्र व कुमारी राजकुमारी (12) टैबो थाना निवासी को 53351 का सावधि जमा का पत्र सौंपा गया.
इनके साथ ही गोइलकेरा थाना निवासी कुमारी सुषमा (12) व कुमारी बुधवारी (14) को भी उनके अभिभावकों को सौंपा गया. ऊपर दिये गये सभी नाम काल्पनिक हैं. इस पूरे कार्य में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विकास दोदराजका, सुमित विश्वकर्मा, संजय बिरूवा तथा भारतीय किसान संघ के विनय कुमार विश्वास व अमर आदि का सहयोग रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




