ब्राउन शुगर और गांजा लेकर घूम रहा था तस्कर, रांची पुलिस ने दबोचा; iPhone समेत कई सामान बरामद
ब्राउन शुगर बेच रहा डोमटोली का अनस गिरफ्तार | प्रभात खबर
रांची के डोमटोली में लोअर बाजार पुलिस ने 20 ग्राम ब्राउन शुगर, 16 ग्राम गांजा, नकदी, iPhone और गाड़ी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया.
रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट
आपके शहर में
रांची: लोअर बाजार थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डोमटोली से एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान डोमटोली तालाब पट्टी निवासी अनस कुरैशी (24) के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से 20 ग्राम ब्राउन शुगर, 16 ग्राम गांजा, 4,700 रुपये नकद, एक आइफोन 13 और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी बरामद की है.
पुलिस को सूचना मिली थी कि अनस अपनी गाड़ी से इलाके में लगातार नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने डोमटोली में छापेमारी की. मौके पर एक गाड़ी खड़ी मिली. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से गांजे की पुड़िया बरामद हुई, जबकि गाड़ी की तलाशी लेने पर ब्राउन शुगर मिली.
पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ, नकदी, मोबाइल और गाड़ी को जब्त कर लिया. मामले में लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
धनबाद में भी दर्ज है मामला
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अनस कुरैशी का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ धनबाद जिले के बरोरा थाना में भी मामला दर्ज है. पुलिस अब उससे पूछताछ कर नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है.
छापेमारी टीम में ये रहे शामिल
छापेमारी टीम में लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह, खादगढ़ा टीओपी प्रभारी अभिषेक कुमार, अरविंद कुमार, देवानंद कुमार यादव, संतोष बाड़ा, दीपक किशोर तिवारी, श्यामजी शर्मा और मो. मुख्तार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए