सिमडेगा: टाटा मैजिक का अगला चक्का फटा, वाहन पलटने से 6 किसान घायल
सांकेतिक तस्वीर
कोलेबिरा में वाहन का टायर फटने से 6 किसान घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया. जानिए पूरा घटनाक्रम.
कोलेबिरा (सिमडेगा). कोलेबिरा-रांची मुख्य पथ पर कल्हाटोली के समीप टाटा मैजिक वाहन पलटने से छह लोग घायल हो गये. सभी घायल गुमला जिले के बसिया प्रखंड अंतर्गत मोरेंग गांव के रहने वाले हैं. उन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), कोलेबिरा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया.
सभी घायलों को ग्रामीणों ने पहुंचाया सीएचसी
जानकारी के अनुसार, मोरेंग गांव के कुछ किसान टाटा मैजिक वाहन से कोलेबिरा बाजार जा रहे थे. इसी दौरान कल्हाटोली के पास वाहन का अगला चक्का अचानक फट गया. इससे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सड़क पर ही पलट गया. हादसे में अमर साहू, पन्नालाल साहू, नीलम देवी, कला कुमारी, अरविंद साहू और यशोदा देवी घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की और उन्हें सीएचसी पहुंचाया.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
