सिमडेगा के डेली मार्केट से बाइक चोरी, गुमला का युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा के डेली मार्केट से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने गुमला के सरफराज साह को गिरफ्तार किया है. जानिए इस चोरी की पूरी घटना और कार्रवाई.

विज्ञापन

सिमडेगा: शहरी इलाके के डेली मार्केट से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त सरफराज साह (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के महुआटोली का निवासी है. पुलिस ने उसे 13 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू की.

विज्ञापन

एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि सलडेगा कुंजनगर निवासी विकास कुमार की काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर जेएच 01 डी जेड 3122) 11 अक्टूबर को डेली मार्केट स्थित उनकी दुकान के बगल से चोरी हो गयी थी. घटना दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच की बतायी गयी है. इस संबंध में विकास कुमार ने सिमडेगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत के आधार पर सिमडेगा थाना कांड संख्या 134/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) में मामला दर्ज किया गया.

मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिमडेगा थाना पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola