सिमडेगा में अलबर्ट एक्का स्टेडियम में राजद का स्थापना दिवस मना

Updated:
विज्ञापन

राजद गरीबों व असहायों की पार्टी है. हमारी पार्टी जाति धर्म की राजनीति नहीं करती है. यह सभी समुदाय को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें

विज्ञापन

अलबर्ट एक्का स्टेडियम में राजद का स्थापना दिवस मनाया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने की. इसमें जिले के सभी प्रखंडों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. मौके पर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने व जिले में पंचायत समिति से लेकर बूथ समिति को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजद की नीति व सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचायें.

आपके शहर में

विज्ञापन

कहा कि राजद गरीबों व असहायों की पार्टी है. हमारी पार्टी जाति धर्म की राजनीति नहीं करती है. यह सभी समुदाय को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें. मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव चर्चा करते हुए जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार खड़ा करने का निर्णय लिया गया. धन्यवाद ज्ञापन सुशांत कुल्लू ने किया. कार्यक्रम में चंद्रकांत मेहर, प्रेमचंद मड़की, एनोस किड़ो, मनोहर तोपना, राजू प्रधान, उमेश प्रसाद, किशोर नायक, अंथोनी डुंगडुंग, अनिता तिग्गा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola