कोलेबिरा के कोम्बाकेरा में आज सजेगी नागपुरी गीत-संगीत की महफिल, जुटेंगे कई कलाकार
कोलेबिरा में आज नागपुरी गीत-संगीत और नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. देवठान डायर मेला समिति द्वारा यह आयोजन 11 बजे से शुरू होगा.
कोलेबिरा (सिमडेगा). कोलेबिरा प्रखंड के शाहपुर पंचायत अंतर्गत लसिया कोम्बाकेरा में शनिवार, 28 नवंबर को नागपुरी गीत-संगीत और नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. देवठान डायर मेला समिति के तत्वावधान में होने वाले इस सांस्कृतिक आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं. कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों को नागपुरी भाषा और संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों का आनंद मिलेगा.
ये भी पढ़ें: सिमडेगा में जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
कई नागपुरी कलाकार देंगे प्रस्तुति
कार्यक्रम में नागपुरी गायक शंकर सन्यासी, लक्ष्मण सिंह, पंचम राम, सोनी कुमारी, ललिता कुमारी और रानी दिवानी अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. वहीं डांसर संगीता कुमारी भी प्रस्तुति देंगी. कार्यक्रम का संचालन एंकर प्रभात साहू करेंगे. संगीत की व्यवस्था यंग स्टार म्यूजिकल ग्रुप तोरपा और छोटानागपुर साउंड ओमसांझी की ओर से की जाएगी.
सुबह 11 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
मेला समिति के अध्यक्ष और समाजसेवी मुनेश्वर तिर्की ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करने के साथ नागपुरी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देना है.
ये भी पढ़ें: पांगुर पुलिस पिकेट में लगा स्वास्थ्य शिविर, पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों को मिली चिकित्सा सुविधा
समिति के सदस्य तैयारी में जुटे
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष मुनेश्वर तिर्की, संरक्षक कर्मपाल सिंह और विक्रम महतो, सचिव मनोज महतो, कोषाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, उप सचिव नंदकिशोर साहू, व्यवस्थापक गुरूचरण सिंह और सहदेव महतो सहित समिति के अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए