वोट देने के लिए घर आ रहे व्यक्ति का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

घटना

विज्ञापन

जलडेगा. प्रखंड की टिनगिना पंचायत के सिलिंगा सोनमेंजरा निवासी एक व्यक्ति का शव बोंडोमुंडा राउरकेला से बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार सिंलिंगा सोनमेजरा निवासी 45 वर्षीय हाबिल डुंगडुंग अपने तीन बच्चों व पत्नी के साथ गोवा में काम करता था. लोकसभा चुनाव में वोट देने के लिए परिवार को गोवा में छोड़ कर सिलिंगा अपने गांव वापस लौट रहा था. इस दौरान वह राउरकेला में रिश्तेदार के यहां रुकने की बात परिवार वालों से कही. परंतु वह वहां नहीं रुका और न ही सिलिंगा पहुंचा. खोजबीन करने पर पता चला कि एक शव बोंडोमुंडा में पुलिस को मिला है, जिसकी पहचानी हाबिल डुंगडुंग के रूप में हुई. रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola