हाथी के हमले में गई दो जानें, अब परिवारों को मिले 10 लाख; विधायक बोले- संभालकर रखें राशि
चेक सौंपते विधायक | Prabhat Khabar Network
हाथी के हमले में दो लोगों की मौत के बाद, जलडेगा के पीड़ित परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवज़ा मिला है. विधायक ने यह राशि सौंपी और भविष्य के लिए इसे सावधानी से इस्तेमाल करने की सलाह दी.
जलडेगा (सिमडेगा). प्रखंड के भूण्डूपानी में हाथी के हमले में दो लोगों की मौत के बाद वन विभाग ने उनके परिजनों को मुआवजा राशि दी. कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने मृतकों की पत्नियों भगवती देवी और दुतामी बरला को कुल 10 लाख रुपये की मुआवजा राशि चेक और डीडी के माध्यम से सौंपी.
दोनों परिवारों को अंतिम संस्कार के लिए पहले ही 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी थी. इसके बाद शेष मुआवजा राशि के तहत 4 लाख 80 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) और पांच लाख रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट चेक प्रदान किया गया.
विधायक ने परिवारों से की पैसे संभालकर खर्च करने की अपील
मुआवजा राशि सौंपते हुए विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि यह राशि परिवार के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है. विधायक ने परिजनों से अपील की कि वे मुआवजा राशि को फिजूलखर्ची में खर्च न करें. परिवार की जरूरतों और भविष्य को ध्यान में रखते हुए राशि का उपयोग करें, ताकि मुश्किल समय में परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके. उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता मिलना जरूरी है. इससे परिवार अपनी आवश्यक जरूरतें पूरी करने के साथ भविष्य को भी सुरक्षित करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है.
ये भी पढ़ें: कुएं में डूबने से 15 वर्षीय बच्ची की मौत, पानी निकालने के दौरान हुआ हादसा
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए