गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jun 2026 10:18 PM
ओड़िशा से लाकर सिमडेगा में बेच रहे थे गांजा, पुलिस की छापेमारी में 8.565 किलो गांजा बरामद
ओड़िशा से लाकर सिमडेगा में बेच रहे थे गांजा, पुलिस की छापेमारी में 8.565 किलो गांजा बरामद सिमडेगा. सिमडेगा पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई तीन जून को ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के सियादोहर कोनमेंजरा व सिमडेगा थाना क्षेत्र के रथ मोड़ तामड़ा में की गयी छापेमारी के दौरान की गयी. सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मदेव पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गयी. ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के सियादोहर टोली निवासी बिनय बिरेंद्र कुल्लू (40) को लगभग दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं रथ मोड़ तामड़ा में छापेमारी कर दीपक सोरेंग (24), निवासी मोसोटोली कोबांग (थाना पाकरटांड), वर्तमान में रथ मोड़ तामड़ा में रह रहे, को 6.495 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया. पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है. जांच में सामने आया है कि वे लोग ओड़िशा से गांजा लाकर सिमडेगा में पुड़िया बना कर बेचते थे. दोनों को चार जून को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है. बरामद सामान: 8.565 किलो गांजा, दो मोबाइल फोन, 1 ग्रे रंग की एक्टिवा स्कूटी ( जेएच-20जी-3080), गांजा बेचने में प्रयुक्त दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










