टैंकर की चपेट में आया बाइक सवार, मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एनएच- 143 पर साहू पेट्रोल पंप के समीप घटी घटना

विज्ञापन

एनएच- 143 पर साहू पेट्रोल पंप के समीप घटी घटना

कोलेबिरा.

कोलेबिरा-सिमडेगा मुख्य पथ एनएच- 143 पर साहू पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अपनी मोपेड बाइक से कोलेबिरा की ओर आ रहा था. इस क्रम में टैंकर (ओडी-23क्यू-0105) साहू पेट्रोल पंप के पास उसे अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान बाइक टैंकर में फंस गयी. टैंकर चालक घटना स्थल से 100 मीटर से अधिक दूरी तक बाइक सवार को घसीटते हुए ले गया. इसके बाद टैंकर छोड़ कर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते कोलेबिरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घायल व्यक्ति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा पहुंचे. चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान कोचेडेगा गोरियाटोली निवासी 50 वर्षीय तेलेस्फोर बा के रूप में हुई है. इधर पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola