हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग ने मां के इलाज के लिए डीसी से मांगी सरकारी सहायता

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग ने अपनी मां के गंभीर इलाज के लिए सरकारी सहायता की गुहार लगाई है. उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया है.

विज्ञापन

सिमडेगा: भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य ब्यूटी डुंगडुंग ने अपनी मां निलिमा डुंगडुंग के इलाज के लिए उपायुक्त से सरकारी सहायता की गुहार लगायी है. इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर अपनी मां का बेहतर अस्पताल में इलाज कराने के लिए सहयोग मांगा है.

विज्ञापन

आवेदन में ब्यूटी डुंगडुंग ने बताया है कि उनकी मां निलिमा डुंगडुंग की उम्र लगभग 55 वर्ष है. पिछले 10 महीनों से उनकी तबीयत लगातार खराब होती जा रही है. स्थिति ऐसी हो गयी है कि वह ठीक से चल-फिर नहीं पाती हैं. उन्हें पेशाब और शौच का भी आभास नहीं हो पाता है. इसके अलावा, उनकी याददाश्त पर भी असर पड़ा है. वह कई बार चीजें भूल जाती हैं और अपना ध्यान रखने में असमर्थ हैं.

ब्यूटी डुंगडुंग ने बताया कि उनकी मां का होम्योपैथिक पद्धति से इलाज कराया जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य में विशेष सुधार नहीं हो रहा है. ऐसे में उन्हें बेहतर इलाज के लिए किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत है.

उन्होंने उपायुक्त से अपनी मां के समुचित इलाज के लिए सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि उनकी मां को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके.

चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश

उपायुक्त कंचन सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया है. ब्यूटी डुंगडुंग की मां के इलाज में तत्परता दिखाने का निर्देश दिया गया है. बेहतर इलाज के लिए हरसंभव सहयोग और सहायता करने की बात भी कही गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola