कुरडेग व केरसई में 8 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप, विरोध में लोगों ने किया प्रखंड बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2019 7:30 PM
।। रविकांत साहू ।। सिमडेगा : कुरडेग और केरसई प्रखंड में लगातार 8 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों का गुस्सा फुटा. विरोध में दोनों प्रखंड पूरी तरह से बंद रहे. बंद के दौरान सभी गैर सरकारी प्रतिष्ठान बंद रहे है. वहीं यात्री व मालवाहक वाहनों का परिचालन भी ठप रहा. कुरडेग में […]
।। रविकांत साहू ।।
बंद के दौरान वाहनों का परिचालन भी बंद रहा. बंद के दौरान प्रशासन भी पूरी मुस्तैद थी. जगह-जगह पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. बीडीओ मृत्युंजय कुमार, थाना प्रभारी मोहन बैठा पुलिस बल के साथ दिन भर पेट्रोलिंग करते नजर आये.
इधर ग्रामीणों ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में 8 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है. ऐसे में 24 घंटे बिजली देने की सरकारी दावे की भी पोल खुल रही है. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि विभागीय अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण ही बिजली की समस्या बनी हुई है.
केरसई : प्रखंड में पिछले 7 दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण आज केरसई भी बंद रहा. लोगों ने स्वत: दूकानें बंद रखी. वाहन चालकों ने भी बंद का समर्थन किया. बंद समर्थकों ने इंदिरा चौंक में बिजली विभाग ‘हाय-हाय’, ‘बिजलीकर्मी होश में आओ’ के भी नारे लगाये.
बंद समर्थकों ने कहा कि यह बंद सांकेतिक है. अगर बिजली नहीं आती है तो कुरडेग व केरसई के लोग किनकेल में चक्का जाम करेंगे. बंद के समर्थन में युवाओं ने बाईक रैली भी निकाली. मौके पर गौतम कुमार, अंकित कुमार, सूर्य प्रताप, अफरोज अंसारी, मुख्तार अंसारी, अमित कुमार, अवधेश कुमार, विष्णु प्रसाद, धर्म प्रसाद, छोटू कुमार, नंदू प्रसाद, विवेक कुमार सहित दर्जनों युवा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










