ePaper

Train Accident in Jharkhand: चांडिल में मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा, बड़ा हादसा टला

Updated at : 30 Sep 2024 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
Train Accident in Jharkhand: चांडिल में मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा, बड़ा हादसा टला

सरायकेला-खरसावां के चांडिल में एक माल गाड़ी का इंजन बेपटरी हो गई.

विज्ञापन

Train Accident in Jharkhand, हिमांशु गोप : सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल एक नंबर रेलवे फाटक चक्रधरपुर (सीकेपी) डिवीजन के पास सोमवार की दोहपर 12:15 में चांडिल रेलवे स्टेशन की ओर जा रही एक माल वाहक ट्रेन का पीछे लगी इंजन पटरी से उतर गई. इस रेल दुर्घटना में अबतक किसी के भी मौत नहीं हुई है.

फाटक के पास हुआ हादसा, रेल पटरी पूरी तरह हुई क्षतिग्रस्त

वहीं इस दुर्घटना के बाद रेलवे फाटक क्रोसिंग के पास रेल पटरी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इसकी वजह से उस रूट पर यातायात प्रभावित हो गया है. इस दुर्घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है. इस मालगाड़ी में लोहा प्लेट का रोल लोडेड है. खबर लिखे जाने तक सीकेपी रेल डिवीजन से बचाव कार्य की टीम नहीं पहुंची थी. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

Also Read: Bokaro Train Accident: बोकारो में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें हुईं प्रभावित

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola