Seraikela Kharsawan News : रघुनाथपुर में वाहन के धक्के से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

चांडिल: रघुनाथपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-32 पर हुई दुर्घटना

विज्ञापन

चांडिल. नीमडीह के टाटा-पुरुलिया मार्ग पर रघुनाथपुर में गुरुवार की सुबह करीब छह बजे सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कुकड़ू के दारुदा गांव निवासी बबलू महतो (20) के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बबलू महतो अपनी बाइक से चांडिल की ओर जा रहा था. इस दौरान रघुनाथपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 32 पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह पहुंचाया. जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेजा. जानकारी के अनुसार बबलू महतो आदित्यपुर के किसी कंपनी में कार्य करता था. काम पर जाने के लिए वह सुबह घर से निकला था. उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बबलू महतो की मौत हो गयी. वही घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola