seraikela News : खरकई नदी किनारे युवती का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

सरायकेला में युवती को 50 मीटर तक घसीटा, सीमेंट के पिलर से कूचा गया, युवती का पहचान में जुटी पुलिस, एसडीपीओ ने की जांच

विज्ञापन

सरायकेला. सरायकेला थाना क्षेत्र के राजनगर मार्ग पर शासन गाव के समीप खरकई नदी के किनारे गुरुवार को एक युवती का शव बरामद हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आशंका है कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या हुई है. खबर लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो पायी है. वहीं, युवती की उम्र 18 के आसपास होगी. घटना बुधवार रात की बतायी जा रही है. सूचना पाकर सरायकेला एसडीपीओ समीर सावैयां ने घटनास्थल पर जांच की. शव देखकर प्रतीत हो रहा है कि युवती की हत्या के पश्चात 50 मीटर तक घसीट कर ले जाया गया है. सीमेंट के पिलर से कूच कर उसकी हत्या कर दी गयी है.

शराब की बोतल, गर्भनिरोधक व शक्ति वर्द्धक दवा का डिब्बा बरामद

घटनास्थल से कुछ दूरी से पुलिस ने शराब की बोतलें, गर्भनिरोधक दवा व शक्तिवर्धक दवा का डिब्बा बरामद किया है. पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की. ग्रामीणों ने पहचानने से इनकार कर दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

लाल पैंट व सफेद टॉप पहनी है युवती

घटना के संबंध में थाना प्रभारी सतीश कुमार वर्णवाल ने बताया कि खरकई नदी के किनारे एक युवती का शव बरामद हुआ है. वह लाल रंग का पैंट व सफेद रंग का टॉप व जिंस जैकेट पहनी हुई है. थाना प्रभारी ने बताया कि युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या की गयी है या फिर शराब पार्टी करने के पश्चात हुए विवाद में कूच कर हत्या की गयी है? इसकी भी जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola